Ro no D15139/23

हर पटवारी प्रतिदिन कम से कम 5 नक्शा-बंटाकन के प्रकरणों का निबटारा करेंगे, कलेक्टर ने तय किया लक्ष्य

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज राजस्व अधिकारियों की बैठक में जिले के सभी पटवारियों को हर दिन कम से कम 5 नक्शा-बटांकन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को इसे लक्ष्य मानकर तेजी से निराकरण को कहा है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में श्री मिश्रा ने जिले में लंबित राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और उन्हें तेजी से निराकृत करने को कहा। कलेक्टर ने जिले में लंबित मैप-1 के प्रकरणों को आगामी एक सप्ताह में सत्यापन कराने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय पर सुधारकर नक्शों का अंतिम प्रकाशन कराया जा सके।
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों को कम से कम पेशियों में निराकृत करने को कहा। उन्होंने नक्शा-बटांकन के लिए दोनों पक्षों को मोबाईल के माध्यम से सूचना देने के भी निर्देश दिए। बैठक में विवादित एवं अविवादित नामांतरण, विवादित एवं अविवादित बंटवारा, नक्शा बटांकन, व्यपवर्तन, अभिलेख शुद्धता, आरबीसी 6-4, स्वामित्व योजना, आधार प्रविष्टि, भू-अर्जन, वसूली आदि प्रकरणों के निराकरण की तहसीलवार समीक्षा करते हुए नक्शा बटांकन के कार्य में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने निर्देश दिये। साथ ही न्यायालयवार ई-कोर्ट की प्रगति, डायवर्सन, आधार सीडिंग, भू-अर्जन के प्रकरणों, राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 सहित मुख्यमंत्री जन शिकायत और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों पर भी गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने कहा।

  • Related Posts

    कला हमेशा से अभिव्यक्ति, प्रतिबिंब और परिवर्तन का एक शक्तिशाली माध्यम रही- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    *‘गौरा’ -राष्ट्रीय दृश्य कला प्रदर्शनी* रायपुर, 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गौरा में आपका स्वागत है। यह प्रदर्शनी आने वाले सभी लोगों के लिए खुशी, प्रेरणा और चिंतन का…

    Read more

    बजट क्वेस्ट 2026: MY भारत छत्तीसगढ़ ने महिला आरक्षण विधेयक पर ‘मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन किया

    **रायपुर | बजट क्वेस्ट 2026 — राष्ट्रीय स्तर** भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत, MY भारत छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बजट क्वेस्ट 2026’ के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह