Ro no D15139/23

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत परीक्षा महाभियान का हुआ आयोजन

परीक्षार्थी उत्साह के साथ परीक्षा में हुए शामिल
राजनांदगांव । भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्र विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के पहल से राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा व उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत परीक्षा महाभियान का आयोजन किया गया। परीक्षार्थियों में परीक्षा के लिए भरपूर उत्साह देखने को मिला। परीक्षार्थियों ने अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र निपटाकर परीक्षा केन्द्र पहुंचकर परीक्षा महाभियान में शामिल हुए। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक द्वारा परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। स्वयं सेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र तक लाने में सहयोग किया।
जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि अनंतिम आकड़ों के अनुसार परीक्षा महाभियान में लगभग 28100 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा महाभियान के आयोजन के लिए राजनांदगांव विकासखंड में 195, डोंगरगढ़ विकासखंड में 220, डोंगरगांव विकासखंड में 115 एवं छुरिया विकासखंड में 232 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए थे। चयनित ग्रामों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं को परीक्षा केन्द्र के रूप में चिन्हित किया गया था, जहां परीक्षार्थियों ने अपनी सुविधाओं के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा केन्द्रों में पहुंचकर परीक्षा दी। परीक्षा के संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई थी तथा परीक्षा के संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई थी। परीक्षा महाभियान की मानिटरिंग के लिए जिला एवं विकासखंड स्तर पर प्रभारी एवं सहायक अधिकारी को दायित्व दिया गया था। जिला स्तर से जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल, सहायक संचालक शिक्षा श्री आदित्य खरे, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री सतीश ब्यौहरे, सहायक जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री पीआर झाड़े, सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा श्रीमती प्रणिता शर्मा, श्री मनोज मरकाम, श्री केपी विश्वकर्मा द्वारा परीक्षा केन्द्रों की मानिटरिंग की गई। विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक नोडल साक्षरता कार्यक्रम एवं संकुल समन्वयक द्वारा परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिेंग की गई।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें