Ro no D15139/23

बस्तर के सुदूर वनांचल ग्राम भेजा में स्वास्थ्य सेवाओं की मिसालः सुशासन तिहार में 231 ग्रामीणों का हुआ इलाज

*आधुनिक पोर्टेबल मशीन से मौके पर ही हुए 109 एक्स-रे, ग्राम पंचायत को मिला टीबी मुक्त का प्रमाण पत्र*

रायपुर, 22 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल के तहत बस्तर के अंतिम छोर पर बसे गांवों तक स्वास्थ्य सुविधाएं सुगमता से पहुंच रही हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम भेजा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशीलता और अभूतपूर्व कार्यप्रणाली देखने को मिली। इस विशेष शिविर में भेजा सहित आस-पास के दूर-दराज के गांवों से आए कुल 231 ग्रामीणों का विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्क्रीनिंग की गई।

*पोर्टेबल एक्स-रे मशीन बनी वरदान, शहर जाने से मिली मुक्ति*

सुदूर आदिवासी अंचल के मरीजों को बड़ी राहत देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में अत्याधुनिक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए 109 ग्रामीणों का मौके पर ही एक्स-रे स्थल पर ही स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस त्वरित व्यवस्था के कारण स्थानीय आदिवासियों और ग्रामीणों को एक बुनियादी जांच के लिए मीलों दूर शहर जाने की परेशानी और आर्थिक बोझ से पूरी तरह निजात मिल गई।

*स्वास्थ्य सुरक्षा और सामाजिक संबल का वितरण*

शिविर में केवल इलाज ही नहीं किया गया, बल्कि ग्रामीणों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए।लोक स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शिविर में पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। शिविर में उपस्थित आमजनों को शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

*भेजा ग्राम पंचायत हुई टीबी मुक्त*

इस सुशासन शिविर में बस्तर के स्वास्थ्य इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। क्षेत्र को क्षय रोग से पूरी तरह मुक्त करने की दिशा में किए गए बेहतरीन प्रयासों के लिए ग्राम पंचायत भेजा को श्टीबी मुक्त ग्राम पंचायतश् का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा गया। यह शिविर इस बात का जीवंत प्रमाण है कि राज्य सरकार वनांचल के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के दरवाजे तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को धमतरी में होगा आयोजन

      मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खेल प्रतिभाओं और खेलप्रेमियों का होगा सम्मान धमतरी, 27 अगस्त 2026/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रायपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की तरह इस…

    Read more

    महतारी वंदन योजना  उमा के जीवन में केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता का बना माध्यम

      – उमा बाई ने राखी त्योहार में खुशियां लाने के लिए विष्णु भैया को दिया धन्यवाद – महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त मिली राजनांदगांव 26 अगस्त 2026। महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक