Ro no D15139/23

अबूझमाड़ में मानवता की मिसाल, अर्धसैनिक बल के सहयोग से आदिवासी महिला का हुआ सुरक्षित प्रसव

*डोडीमरका कैम्प में आईटीबीपी और स्वास्थ्य अमले ने कराया सफल प्रसव*

रायपुर, 13 जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY)
नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के दुर्गम इलाके में मानवता की मिसाल पेश करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल आईटीबीपी ने एक गर्भवती आदिवासी महिला के सुरक्षित प्रसव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सराहनीय घटना ग्राम पद्मेटा, पंचायत लंका अबूझमाड़ क्षेत्र ओरछा की है।

प्रसव पीड़ा होने पर संबंधित आदिवासी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी की एंबुलेंस से ओरछा ले जाया जा रहा था, किंतु आपात परिस्थितियों के कारण लगभग 42 किलोमीटर दूर स्थित सीएचसी ओरछा तक पहुंचना संभव नहीं हो सका। ऐसी विषम परिस्थिति में सीएचसी के चिकित्सा स्टाफ द्वारा डोडीमरका स्थित आईटीबीपी कैंप से सहायता का अनुरोध किया गया।

सूचना मिलते ही आईटीबीपी कैंप ने बिना विलंब के आवश्यक निर्देश देते हुए उपलब्ध मेडिकल स्टाफ एवं जवानों को त्वरित रूप से सक्रिय किया। आईटीबीपी द्वारा तत्काल एक अलग टेंट स्थापित कर उसमें प्रसव हेतु बिस्तर, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गर्म पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

सीएचसी की एंबुलेंस से पहुंची महिला चिकित्साकर्मियों एवं नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से डोडीमरका कैंप में ही सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया गया। सफल प्रसव के उपरांत कैंप परिसर में खुशी एवं उत्साह का वातावरण रहा। सीएचसी के चिकित्सा स्टाफ ने आईटीबीपी बल की तत्परता, मानवीय संवेदना तथा निस्वार्थ सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

यह घटना दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों की जनसेवा भावना एवं मानवता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है, जो न केवल सुरक्षा बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी उनकी सक्रिय भूमिका को दर्शाती है।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले