Ro no D15139/23

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर करें उत्कृष्ट प्रदर्शन – कलेक्टर

अवैध धान खरीदी की निगरानी करते हुए कोचियों एवं बिचौलियों पर करें कड़ी कार्रवाई
– प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए करें कार्य
– विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गति लाने के दिए निर्देश
–  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
राजनांदगांव 25 नवम्बर 2025। कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्धारित मापदण्डों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अच्छा कार्य कर रहे हैं, इसमें और प्रगति लाने की जरूरत है। सभी विभाग निर्धारित समय पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में डाटा एन्ट्री करें। उन्होंने पोर्टल अंतर्गत विभिन्न मापदण्डों की गहन समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अपार आईडी निर्माण का कार्य लगभग 90 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने आधार अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करें। इस योजना से बिजली बिल शून्य होने पर उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। विभिन्न कॉलोनियों में जनसामान्य को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूह को ऋण प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने के लिए कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान करते हुए युवाओं को लाभान्वित करने के लिए कहा। उन्होंने अन्य मापदण्डों जिनमें सौर सुजला योजना अंतर्गत सिंचाई पंप, वन अधिकार पट्टा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, खेलो इंडिया, कौशल विकास एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अवैध धान खरीदी की निगरानी करते हुए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई करें। अंतर्राज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध धान के परिवहन पर नजर रखें तथा अवैध धान जप्ती की कार्रवाई करें।
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण अंतर्गत गति लाने के निर्देश दिए। जिले में डिजिटाईजेशन का कार्य बेहतर है। कलेक्टर ने कौरिनभाठा में पीलिया संक्रमण के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से मरीजों के ईलाज के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों के समीक्षा के दौरान सभी अविवादित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनदर्शन, पीजीएन एवं पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनरेगा, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, अवैध शराब पर कार्रवाई सहित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने कहा कि किसानों को फसल चक्र परिवर्तन करने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करें। उन्होंने जीएसटी के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी   आयुष जैन, अपर कलेक्टर  प्रेमप्रकाश शर्मा, आयुक्त नगर पालिक निगम   अतुल विश्वकर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार