Ro no D15139/23

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को

– जिले में 11227 परीक्षार्थी के लिए बनाए गए 34 परीक्षा केन्द्र
– व्यापम द्वारा परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी
राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 27 जुलाई 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा (एबीए25) का आयोजन किया गया है। जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 11227 परीक्षार्थी के लिए 34 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। व्यापम द्वारा जारी निर्देशानुसार परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु अपने साथ फोटो युक्त मूल पहचान पत्र अवश्य लाना होगा। परीक्षा हेतु निर्धारित समय सुबह 10 बजे से आधा घंटा पूर्व सुबह 9.30 बजे परीक्षा केन्द्रों की मुख्य द्वार बंद कर दी जाएगी, परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे तक परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश लेने कहा गया है। परीक्षार्थियों को परीक्षा में हल्के रंग के आधी बांह का कमीज पहन कर ही आना होगा तथा जूता पहनकर परीक्षा में उपस्थिति प्रतिबंधित है। परीक्षार्थी चप्पल पहनकर आए, कान में ईयर रिंग की अनुमति नहीं है। परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा व परीक्षा समाप्त होने के आधा घंटा पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जारी प्रवेश पत्र में दिये गये निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर उसका पालन करने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारियों की समीक्षा की

    – 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे अभियान*   *- त्रुटिरहित सर्वे सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- एग्रीस्टैक एवं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली…

    Read more

    औद्योगिक संस्थाओं में ग्रीन एनर्जी अपनाएं – कलेक्टर

    – कलेक्टर ने उद्योगों को एक माह के भीतर सोलर ऊर्जा अपनाने के दिए निर्देश   *- हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को किया प्रेरित*   *-…

    Read more

    NATIONAL

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच