Ro no D15139/23

आबकारी विभाग की कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की 83.250 बल्क लीटर एवं हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब 26 बल्क लीटर तथा 50 किग्रा महुआ लाहन जप्त

राजनांदगांव 23 जून 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अवैध शराब विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं, कोचियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मद्यमान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए तीन प्रकरणों में 83.250 बल्क लीटर मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की एवं 26 बल्क लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुआ शराब तथा 50 किग्रा महुआ लाहन जप्त किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री जीपीएस दर्दी ने बताया कि थाना घुमका के ग्राम बिरेझर में दशरथ साहू  के कब्जे से 4 बल्क लीटर एवं नरेन्द्र साहू के कब्जे से 7 बल्क लीटर कुल 11 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त प्रभारी राजनांदगांव पूर्व श्रीमती कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक श्री राजकुमार कुरे, आबकारी आरक्षक श्री ताम्रध्वज ठाकुर व श्री आर्यन ठाकुर एवं श्री अनिल, श्री मनीष, श्री दीपक, श्री सुरेश शामिल थे। एक अन्य प्रकरण में मध्यप्रदेश राज्य निर्मित विदेशी मदिरा गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की 350 नग पाव मात्रा 63 बल्क लीटर एवं 27 बोतल गोवा बाम्बे स्पेशल व्हिस्की मात्रा 20.250 बल्क लीटर कुल मदिरा की मात्रा 83.250 बल्क लीटर एवं दो पहिया वाहन स्कूटी को अवैध शराब परिवहन करते हुए जप्त किया गया। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजनांदगांव मण्डल श्री संदीप सहारे, आबकारी उप निरीक्षक वृत्त डोंगरगढ़ श्री अनिल सिंह, आबकारी उप निरीक्षक  श्री दिलीप कुमार प्रजापति, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री लाल सिंह राजपूत, आबकारी आरक्षक श्री भोजराज बंजारे शामिल थे। इस तरह आबकारी उप निरीक्षक वृत्त राजनांदगांव ग्रामीण श्रीमती तुलेश्वरी देवांगन, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री मिलाप मण्डावी तथा श्री किशोरी कुमरे, श्री दीपक सिन्हा के दल द्वारा मरकाकसा जंगल में 15 बल्क लीटर हाथभ_ी कच्ची महुआ शराब एवं 50 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल