Ro no D15139/23

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा, महुआ शराब और लाहन जब्त

रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया है।

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन. साहू के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुप्पी में एक व्यक्ति के कब्जे से 7 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 45 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जब्त सामग्री के साथ आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले सहित प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित जांच और दबिश की कार्रवाई जारी है। विभाग ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब निर्माण, भंडारण अथवा बिक्री की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है, ताकि नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला