Ro no D15139/23

अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण एवं विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्यवाही

*तीन आरोपी गिरफ्तार, 23.64 बल्क लीटर शराब एवं 90 किलो महुआ लाहन जब्त*

रायपुर, 3 अक्टूबर 2025/ सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग रायपुर द्वारा कल 2 अक्टूबर ड्राई-डे पर अवैध मदिरा परिवहन, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से परिवहन की जा रही 49 नग पाव (8.84 बल्क लीटर) देशी मदिरा मसाला बरामद की गई। मौके पर आरोपी सुनिल निषाद को एक दुपहिया वाहन सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। यह कार्रवाई तिल्दा वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुश्री मेधा मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी आरक्षक दिगंबर भूरा का विशेष सहयोग रहा।

इसी क्रम में आरंग के ग्राम चिखली में सुबह 5 बजे मुखबिर के सूचना के आधार पर आबकारी विभाग ने दबिश दी। मौके पर अवैध रूप से हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब का विक्रय कर रही दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 14.8 बल्क लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब एवं 90 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की गैरजमानतीय धारा 34(1)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचक प्रीति कुशवाहा द्वारा जेल दाखिल किया गया। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक सुश्री नीलम स्वर्णकार एवं आबकारी आरक्षक श्री विवेक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!