Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की रोमांचक पहल, मैनपाट की वादियों में दौड़ी रोमांच की रफ्तार

एडवेंचर के रंग में रंगा सैला टूरिस्ट रिसोर्ट, युवाओं ने की ऑफ‑रोड, एटीवी और पैरामोटर की शानदार राइड

रायपुर, 15 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष पर सैला टूरिस्ट रिसोर्ट मैनपाट में विशेष पर्यटन एवं एडवेंचर गतिविधि का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें बाइक राइडिंग से लेकर पैरामोटर राइड तक रोमांचक अनुभवों की श्रृंखला रही। कार्यक्रम के माध्यम से सैला क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, एडवेंचर के अनुकूल वातावरण और सुरक्षित राइडिंग के संदेश को प्रमुखता से सामने लाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को साहसिक पर्यटन से जोड़ते हुए प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को बढ़ावा देना रहा, ताकि छत्तीसगढ़ को रोमांच प्रेमियों के नए गंतव्य के रूप में पहचान मिल सके।
कार्यक्रम में इनफिनिटी राइडर क्लब के अनुभवी राइडर्स के सहयोग से ऑफ‑रोड एवं ऑन‑रोड राइडिंग, एटीवी राइड और पैरामोटर राइड जैसी गतिविधियाँ संचालित की गईं। प्रतिभागियों ने हेलमेट, सेफ्टी गियर और प्रशिक्षित प्रशिक्षकों की निगरानी में इन सभी राइड्स का भरपूर आनंद लेते हुए सुरक्षित राइडिंग का अनुशासित उदाहरण प्रस्तुत किया।
राइडर्स ने सैला टूरिस्ट रिसोर्ट और आसपास के क्षेत्र में फैली हरियाली, मनोहारी पहाड़ियों और खुली घाटियों के बीच ट्रैक पर दौड़ते हुए प्रकृति के बीच एडवेंचर का रोमांच महसूस किया। प्रतिभागियों ने बताया कि सैला का भौगोलिक स्वरूप, स्वच्छ वातावरण और शांत प्राकृतिक सौंदर्य एडवेंचर गतिविधियों के लिए बेहद अनुकूल है, जिससे यह स्थान भविष्य में भी साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी राइडर्स को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र पाकर युवाओं का उत्साह और बढ़ गया और उन्होंने नियमित अंतराल पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई, ताकि अधिक से अधिक युवा सुरक्षित व सुनियोजित तरीके से एडवेंचर गतिविधियों से जुड़ सकें।

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड प्रदेशभर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर इस प्रकार की विशेष गतिविधियाँ आयोजित कर रही है, जिनका मुख्य लक्ष्य युवाओं और एडवेंचर प्रेमियों को छत्तीसगढ़ पर्यटन से जोड़ना है। आगे भी विभिन्न राइडिंग क्लबों और संगठनों के साथ मिलकर ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे, जिससे स्थानीय पर्यटन को नई दिशा और राज्य के साहसिक पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।

  • Related Posts

    जनगणना के लिए फिल्ड ट्रेनर का प्रशिक्षण संपन्न 23 से 25 मार्च तक मंत्रणा सभाकक्ष में दिया गया प्रशिक्षण

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जनगणना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में भी प्रारंभ हो चुकी है प्रत्येक जिले से 2 मास्टर ट्रेनर रायपुर जिले में उपस्थित होकर प्रशासनिक अकादमी में 9 मार्च…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री  रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट: जनजातीय कल्याण और खेल विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा

      रायपुर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री  रमेश तावड़कर ने सौजन्य…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार