Ro no D15139/23

मेंड्राकला ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों का अनुभवात्मक भ्रमण, स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों से हुए रूबरू

 

अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था की जमीनी समझ विकसित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर तथा मुहिम फाउंडेशन द्वारा जिला पंचायत सरगुजा के सहयोग से विद्यार्थियों का एक दिवसीय अनुभवात्मक अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम पंचायत मेंड्राकला का भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने पंचायत की विभिन्न स्थानीय संस्थाओं और गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके कार्यों को समझा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संवाद का अवसर भी मिला, जिससे उन्हें ग्रामीण प्रशासन और विकास कार्यों की प्रक्रिया को नजदीक से जानने का मौका मिला।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक और यादगार अनुभव विद्यार्थियों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ संवाद रहा। समूह की महिलाओं ने बताया कि किस प्रकार स्वयं सहायता समूह केवल बचत और ऋण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के लिए सुरक्षा, सहयोग, आत्मविश्वास और सामूहिक शक्ति का मजबूत माध्यम बन चुका है।

इस दौरान एक समूह सदस्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके लिए सशक्तिकरण का अर्थ जागरूक होना, अपनी सोच रखना, अपनी बात को आत्मविश्वास के साथ रखना और अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता विकसित करना है। उनके अनुभवों ने विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन में नेतृत्व और सामुदायिक विकास की प्रेरणा प्रदान की।

इस अनुभवात्मक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा के बाहर समुदाय के बीच सीखने और समझने का अवसर मिला, जहां उन्होंने ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक नेतृत्व की वास्तविक कहानियों को करीब से जाना।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, मुहिम फाउंडेशन के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत