Ro no D15139/23

RAWE कार्यक्रम के तहत चना फसल का प्रयोगात्मक प्लॉट प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित

RAWE कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा ग्राम बानगर में 10 डिसिमल क्षेत्र में चना फसल का प्रयोगात्मक प्लॉट आधारित प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस वैज्ञानिक फील्ड-एक्सपेरिमेंट का मुख्य उद्देश्य किसानों को चना फसल में विभिन्न जैविक एवं रासायनिक बीज उपचार तकनीकों के अंतर एवं प्रभावों से अवगत कराना था।
प्रयोग के लिए कुल 10 डिसिमल क्षेत्र को 8 प्लॉट्स में विभाजित कर प्रत्येक प्लॉट में अलग-अलग प्रकार से बीज उपचार कर चना फसल की बुवाई की गई। इन प्लॉट्स में ट्राइकोडर्मा, च्ैठ, बेसिलस आधारित जैव-उपचार, राइजोबियम, थियोफेनेट मिथाइल, स्युडोमोनास फ्रुलोसेनट, पारंपरिक “बीजामृत” तथा नियंत्रण (बिना उपचार) शामिल थे। इन विविध तकनीकों से उपचारित बीजों के अंकुरण प्रतिशत, पौधों की बढ़वार, रोग-नियंत्रण क्षमता एवं समग्र फसल प्रदर्शन का तुलनात्मक अध्ययन किया गया।
इस प्रयोग से किसानों को बीज उपचार की वैज्ञानिक आवश्यकता, रोग-नियंत्रण में जैविक एवं रासायनिक उपचारों की उपयोगिता, तथा नियंत्रण एवं उपचारित प्लॉट्स के बीच स्पष्ट अंतर को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला। विद्यार्थियों को भी फील्ड-प्रयोग की डिजाइन, स्थापना और प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन, डॉ. भूमिका हत्गिया (कार्यक्रम समन्वयक) के निर्देशन तथा श्री विनोद मरकाम एवं डॉ. हरीश कुंवर के सहयोग से सम्पन्न हुआ। RAWE कार्यक्रम के इस प्रयोगात्मक प्रदर्शन ने किसानों में वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

    रायपुर, 10 जुलाई 2026/प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर