Ro no D15139/23

राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का किया गया व्यापक आयोजन

शासन के निर्देशानुसार ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का सफल एवं व्यापक आयोजन किया गया।
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए आवास दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को क्यूआर कोड के माध्यम से शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिससे ग्रामीण सरलता से योजनाओं की जानकारी प्राप्त किया। आवास दिवस के संबंध में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया। मनरेगा अंतर्गत 90 दिवस की अकुशल मजदूरी के संबंध में हितग्राहीवार चर्चा की गई। आवासों में सामग्री, राजमिस्त्री, सेंट्रिंग प्लेट की उपलब्धता की समस्या हेतु स्वसहायता समूह के सदस्यों से सामूहिक चर्चा कर निराकरण किया गया। मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!