Ro no D15139/23

कठिया की महिलाओं के चेहरे खिले, सुशासन तिहार में मिला रोजगार का अधिकार  मांग पर हुई त्वरित कार्रवाई, महिलाओं ने कहा “अब परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी” जिले में प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार का शुभारंभ, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर

 रायपुर, 01 मई 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान की पहल जमीनी स्तर पर असर दिखा रही है। जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम कठिया में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में महिलाओं को मनरेगा जॉब कार्ड प्रदान किए गए, जिससे उनके जीवन में रोजगार की नई उम्मीद जगी है।

शिविर के दौरान ग्राम पंचायतों से जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। प्रशासन ने इन मांगों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई की और पात्र महिलाओं को मौके पर ही जॉब कार्ड सौंपे गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने  कलाबाई टंडन,  अश्वनी बाई गिलहरे,  परमेश्वरी पाल,  बीजे बाई यादव और  बसंती बाई यादव सहित अन्य हितग्राहियों को जॉब कार्ड वितरित किए।

जॉब कार्ड हाथ में आते ही महिलाओं की खुशी देखते ही बन रही थी। अब उन्हें मनरेगा के तहत नियमित रोजगार मिलने की राह आसान होगी, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकेंगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

सुशासन तिहार के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है, जिससे आमजनों की समस्याएं हल हो रही है।

  • Related Posts

    सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त

    रायपुर, 14 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर से सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण, रायपुर के अध्यक्ष पद…

    Read more

    वन मंत्री केदार कश्यप दंतेवाडा में करेंगे ध्वजारोहण

    रायपुर, 14 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप दंतेवाडा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!