Ro no D15139/23

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा के नवीन ऑपरेशन थिएटर में शुरू हुई सुविधा, प्रथम सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न

अम्बिकापुर 29 मई 2026/   शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। यहां नवस्थापित ऑपरेशन थिएटर में गुरुवार को पहला सफल सीटीटी ऑपरेशन सम्पन्न किया गया। जिला खनिज न्यास निधि से निर्मित इस ऑपरेशन थिएटर के संचालन से नवापारा सहित आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अब स्थानीय स्तर पर बेहतर एवं सुरक्षित सर्जिकल सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं  टीम के द्वारा सफल  ऑपरेशन सम्पन्न हुआ। टीम में निशचेतना विशेषज्ञ डॉ. आशा बंसल, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सृष्टि पाण्डेय, डॉ. रूपल ठाकुर, डॉ. रजनी किशोरी एक्का, स्टाफ नर्स नीतू एक्का, दीपशिला रंजन, आशादीप तिर्की तथा ओटी टेक्नीशियन विवेक तिवारी शामिल रहे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला नेताम ने बताया कि नवीन ऑपरेशन थिएटर प्रारंभ होने से अब मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर मातृ एवं शल्य चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • Related Posts

    शुद्ध पेयजल के लिए सघन क्लोरीनेशन अभियान जारी, 28 हजार से अधिक हैंडपंप होंगे जीवाणुमुक्त

    विशेष संधारण अभियान के तहत लगभग तीन हजार हैंडपंपों की हुई मरम्मत जगदलपुर 22 जून 2026/ ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जगदलपुर मंडल…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश लगातार कार्रवाई से अवैध खनन गतिविधियों पर लग रहा है प्रभावी अंकुश

      -बलौदाबाजार में 6 क्रशर सीलबंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त चैन माउंटेन जब्त* *ड्रोन सर्वे के माध्यम से की गई जांच, खनिज विभाग की केंद्रीय उड़नदस्ता टीम…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास