Ro no D15139/23

उचित मूल्य और सुगम प्रक्रिया ने बढ़ाया किसान छोटे लाल का विश्वास

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में अन्नदाताओं से धान खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन द्वारा बनाए गए 65 धान उपार्जन केन्द्रों में इस वर्ष खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। व्यवस्था में आए इस बदलाव से किसानों में उत्साह और संतोष दोनों देखने को मिल रहा है।
इसी क्रम में करूमहुआ निवासी किसान ’  छोटे लाल दिव्य ने नकटीखार धान उपार्जन केन्द्र पहुँचकर अपनी 50 क्विंटल उपज की बिक्री की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान बेचने का अनुभव पहले से कहीं अधिक आसान रहा। विशेष रूप से टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे टोकन प्राप्त होने से उन्हें किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा या परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। अपने 4 एकड़ खेत में छोटे लाल दिव्य हर वर्ष धान की खेती करते हैं। इस बार मौसम का साथ और उनकी कड़ी मेहनत से उत्पादन अच्छा हुआ। अपने परिश्रम की बिक्री के लिए वे नकटीखार धान उपार्जन केंद्र पहुँचे, जहाँ उन्होंने 50 क्विंटल धान बेचा। पिछले वर्ष उन्होंने 74 क्विंटल धान का विक्रय कर प्राप्त राशि से अपने घरेलू खर्चों और खेती को बेहतर बनाने में निवेश किया था।
किसान छोटे लाल ने कहा कि शासन द्वारा घोषित सर्वाधिक समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का प्रावधान किसानों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन व्यवस्थाओं के कारण उन्हें अपनी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे घरेलू आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
धान उपार्जन केन्द्र की सुविधाओं से प्रसन्न छोटे लाल दिव्य ने बताया कि केंद्र में साफ-सफाई, सुचारू व्यवस्था और कर्मचारियों का सहयोगी व्यवहार पूरी प्रक्रिया को सहज बनाता है।  इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के उपयोग से तुलाई तेज और सटीक रूप से हो रही है, जिससे समय की बचत हो रही है और अनावश्यक परेशानियों से भी छुटकारा मिला है। धान विक्रय के पश्चात छोटे लाल दिव्य ने खुशी जाहिर करते हुए कहा केंद्र में व्यवस्था इतनी सुव्यवस्थित है कि हम किसान बिना किसी चिंता के अपनी फसल बेच पा रहे हैं। उचित मूल्य और आसान प्रक्रिया ने हमारे मन में भरोसा बढ़ाया है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स