Ro no D15139/23

नकली आरटीओ ई-चालान स्कैम से रहें सावधान परिवहन विभाग ने आरटीओ चालान भुगतान केवल विभागीय वेबसाइट से करने की अपील

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में नकली आरटीओ ई-चालान स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें फर्जी लिंक भेजकर लोगों से व्यक्तिगत जानकारी और बैंक खातों से पैसे ठगे जा रहे हैं। इस संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यालय ने आम जनता से सतर्क रहने और चालान भुगतान के लिए केवल विभागीय अधिकृत वेबसाईट  https://echallan.parivahan.gov.in   का ही उपयोग करने की अपील की है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस एवं परिवहन अमले द्वारा बनाए गए चालान की जानकारी केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आधिकारिक वेबसाइट से टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से ही भेजी जाती है। नकली संदेशों में प्रायः एपीके फाइल या लिंक दिए जाते हैं, जिन पर क्लिक करने से ठगी का खतरा रहता है।

अधिकारियों ने बताया कि चालान की जांच करने के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर पे ऑनलाइन विकल्प चुनें, उसके बाद चालान नंबर और कैप्चा डालें। आगे गेट डिटेल्स पर क्लिक कर मोबाइल ओटीपी डालने पर चालान का वास्तविक विवरण देखा जा सकता है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें, किसी अजनबी लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी को ऑनलाइन भुगतान करें। यदि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या फर्जी कॉल/मैसेज की जानकारी मिले तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएँ।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल