Ro no D15139/23

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय हेतु आकलन शिविर में दिव्यांगजनों सहित परिजन हुए शामिल

दिव्यांगजनों को एक माह बाद मिलेगा कृत्रिम अंग

जगदलपुर, 25 जुलाई 2025/ 
कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदाय करने हेतु (कृत्रिम हाथ एवं पैर ) निर्माण के लिए नाप लेने आकलन शिविर का आयोजन शुक्रवार 25 जुलाई 2025 को अस्थि बाधितार्थ बालगृह आड़ावाल जगदलपुर  में किया गया। जिसमें बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों सहित कांकेर जिले के भी दिव्यांगजनों सहित उनके परिजन सम्मिलित हुए। उपसंचालक समाजकल्याण जगदलपुर ने बताया कि उक्त शिविर में कुल 62 दिव्यांगजनों ने अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर कृत्रिम हाथ व पैर निर्माण के लिए नाप दिलाकर सामग्री प्राप्त करने हेतु अपना पंजीयन करवाया है। इस हेतु सम्बंधित दिव्यांगजनों के परिजनों ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करवाया है। इस दौरान उक्त सभी दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करायी गई। इन सभी दिव्यांगजनों को आगामी एक महीने के बाद शिविर आयोजित कर कृत्रिम हाथ व पैर प्रदान किया जाएगा। उक्त आकलन शिविर में सीनियर पीएण्डओ जिला चिकित्सालय दन्तेवाडा श्री अनिरूद्ध प्रसाद तथा उनके सहयोगियों द्वारा उक्त मानव सेवा के पुनीत कार्य में आवश्यक सहायता प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाजकल्याण विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने आकलन शिविर में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर भेजापदर निवासी दिव्यांगजन श्री अंनतराम, उपनपाल के श्री कुंभकरण कश्यप, केशलुर निवासी श्री कमलोचन, बाघमोहलई के श्री सुमनराम आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत के माध्यम से दी गई जानकारी के आधार पर इस शिविर में आए हैं, उन्होंने कृत्रिम पैर के लिए यहां पर माप करवाया है।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!