Ro no D15139/23

‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

Jana Nayagan X Review: तमिल सुपरस्टार और अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ आखिरकार आज यानी 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एच. विनोद के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर साल 2026 की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म में विजय के साथ बॉबी देओल, मामिता बैजू, पूजा हेगड़े, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज भी हैं. फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं.

Fans Celebrate Jana Nayagan Release: फैंस बोले- थलपति का जलवा वापस

एक यूजर ने लिखा, “थलपति मोड ऑन.” वहीं दूसरे यूजर ने ट्वीट किया, “जन नायकन का नया टाइटल कार्ड थलपति फैंस के लिए शानदार ट्रीट है. थिएटर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.” एक अन्य फैन ने लिखा, “द गोट वापस बड़े पर्दे पर लौट आया है. एक बार फिर थिएटर स्क्रीन पर सिर्फ थलपति का राज है.” विजय की आखिरी फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज रिलीज के दिन देखने लायक रहा. तिरुवनंतपुरम में फैंस बड़ी संख्या में थिएटर पहुंचे और विजय की आखिरी फिल्म को लेकर भावुक नजर आए. वहीं चेन्नई के कोयम्बेडु स्थित रोहिणी थिएटर के बाहर भी फैंस की भीड़ देखने को मिली. एक वीडियो में फैंस थिएटर के अंदर सीटियां बजाते, जश्न मनाते दिखे.

Jana Nayagan Box Office Prediction: ‘जन नायकन’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत की उम्मीद

रिलीज से पहले ही ‘जन नायकन’ ने एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन किया है. ब्लॉक सीट्स समेत फिल्म ने भारत में करीब 15.09 करोड़ रुपये और दुनियाभर में लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय की फिल्म पहले दिन दुनियाभर में करीब 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है. अगर अनुमान सही साबित होते हैं तो ‘जन नायकन’ साल 2026 की पहली भारतीय फिल्म बन सकती है, जो रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!