Ro no D15139/23

धमतरी में वरिष्ठ अधिकारियों को विदाई

स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति पर आयोजित सम्मान समारोह में भावुक पल
धमतरी । जिला कार्यालय धमतरी में आज अपर कलेक्टर रीता यादव (आईएएस), अपर कलेक्टर रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर बहादुर सिंह मरकाम का गरिमामयी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
रीता यादव का स्थानांतरण प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पद पर हुआ है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री रामकुमार कृपाल तथा संयुक्त कलेक्टर श्री बहादुर सिंह मरकाम आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। जिला कार्यालय परिवार की ओर से मंगलवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शॉल एवं श्रीफल देकर रामकुमार कृपाल और मरकाम के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण और सेवानिवृत्ति सेवा जीवन का स्वाभाविक क्रम है। अधिकारी जहां भी जाते हैं, अनुभव और सीख साथ लेकर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को काम में आनंद तभी आता है, जब जनता और साथियों का सहयोग मिलता है। उन्होंने श्रीमती रीता यादव के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि धमतरी में अपर कलेक्टर के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण आयोजनों में उत्कृष्ट नेतृत्व दिया है। नई जिम्मेदारी में भी वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट कार्य करेंगी।
रीता यादव ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि धमतरी में कार्य करने के दौरान उन्हें अधीनस्थों और सहकर्मियों का निरंतर सहयोग मिला। जो भी दायित्व उन्हें मिले, उन्हें उन्होंने पूर्ण लगन एवं ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया।
इसी प्रकार रामकुमार कृपाल ने अपने 29 वर्ष एवं बहादुर सिंह मरकाम ने 33 वर्ष की शासकीय सेवा के अनुभवों को भावुक होकर साझा किया।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी, पवन प्रेमी, एसडीएम पीयूष तिवारी सहित जिले के अनेक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा किया गया।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी से चमका घर, बिजली बिल से मिली राहत

    रायपुर, 9 मार्च2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले के लोगों के लिए राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत अब शहर ही…

    Read more

    महतारी वंदन योजना से बेटी के भविष्य को दी सुरक्षा

    रायपुर, 9 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल बनकर सामने आ रही है। इस योजना के तहत मिलने वाली…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे