Ro no D15139/23

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में “खेत बचाओ अभियान” का शुभारंभ

*किसानों को दी जाएगी उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के महत्व की जानकारी*

रायपुर , 1 जून 2026/ राज्य शासन के निर्देशानुसार रासायनिक उर्वरकों के सिमित व संतुलित उपयोग और प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों व आम नागरिकों में जागरूकता और जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 1 जून से 30 जून 2026 तक देश व्यापी खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया जा रहा है।कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्डों के 5-5 ग्राम पंचायतों में अभियान अंतर्गत प्रति दिवस कृषक संगोष्ठी, कृषि चौपाल, जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं संवर्गीय विभागों के द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जा रहा है।

खेत बचाओ अभियान अन्तर्गत जिले में आज विकासखण्ड पलारी के ग्राम पंचायत वटगन, देवसुन्द्रा, छेरकापुर, रींवाडीह, टिपावन, विकासखण्ड भाटापारा में भोथीडीह, मोपका विकासखण्ड बलौदाबाजार में डमरू, चंगोरी, लवन विकासखण्ड कसडोल में पुलेनी, खपरीडीह, सोनाखान, चरौदा क, थरगांव आदि ग्रामों में आयोजित किया गया।

किसानों तथा नागरिकों के मध्य रसायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग से मृदा स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा प्राकृतिक खेती के महत्व विषय पर वैज्ञानिक परिचर्चा हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक उपस्थित रहेंगे। वैज्ञानिक पद्धति से खेती तथा काश्त लागत में कमी संबंधी विषय पर भी चर्चा की जाएगी। कृषकों तथा नागरिकों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु शपथ दिलायी जाएगी, पंचायत स्तर पर किसानों एवं जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कम से कम 25 प्रतिशत कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। खाद्य तेल की खपत में 10 प्रतिशत की कमी लाने हेतु जीवन शैली एवं खान-पान संबंधी व्यवहार परिवर्तन को प्रोत्साहित किया जाएगा। मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्वों को बढ़ावा तथा फसल की आवश्यकतानुसार उर्वरक उपयोग हेतु कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से सलाह,हरी खाद, नील हरित काई के उपयोग को बढ़ावा, यूरिया, डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में एन.पी.के., एस.एस.पी., जैव उर्वरक, नैनो उर्वरक जैविक खाद तथा सुक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग अनुशंसा अनुरूप करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!