Ro no D15139/23

नैनो यूरिया-डीएपी से लागत घटाकर बेहतर उत्पादन ले रहे किसान बेलचंद मेरिया

*आधुनिक खेती की ओर बढ़ते कदम, कृषक हो रहे लाभान्वित*

रायपुर, 4 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में किसान अब परंपरागत कृषि पद्धतियों के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बना रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम आलकान्हार के प्रगतिशील किसान श्री बेलचंद मेरिया नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से खेती में सकारात्मक बदलाव लाने वाले किसानों में शामिल हैं। पिछले दो वर्षों से वे अपनी 6 एकड़ कृषि भूमि में इन उन्नत उर्वरकों का उपयोग कर बेहतर उत्पादन के साथ खेती की लागत में भी कमी ला रहे हैं।
श्री मेरिया बताते हैं कि पहले खेती में पारंपरिक उर्वरकों पर अधिक खर्च करना पड़ता था, वहीं अब नैनो उर्वरकों के उपयोग से कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उनका कहना है कि नैनो यूरिया फसलों को आवश्यक पोषक तत्व सीधे उपलब्ध कराता है, जिससे पौधों की वृद्धि बेहतर होती है और उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करना भी काफी आसान है। स्प्रे के माध्यम से इसका छिड़काव किया जाता है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होती है। साथ ही इसकी छोटी बोतल को खेत तक ले जाना और सुरक्षित रखना भी सुविधाजनक है। इससे परिवहन और भंडारण की समस्या काफी हद तक समाप्त हो गई है।

श्री बेलचंद मेरिया केवल धान और गेहूं जैसी मुख्य फसलों में ही नहीं, बल्कि बाड़ी में उगाई जाने वाली सब्जियों, फलदार पौधों और फूलों में भी नैनो उर्वरकों का उपयोग कर रहे हैं। उनका अनुभव है कि इन उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की बढ़वार बेहतर होती है और मिट्टी की गुणवत्ता भी सुरक्षित बनी रहती है। वे बताते हैं कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने से खेती अब पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक और लाभदायक हो गई है। खेती में मिल रहे अच्छे परिणामों से उत्साहित होकर उन्होंने क्षेत्र के अन्य किसानों से भी नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग की अपील की है। श्री मेरिया का कहना है कि यदि किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों को अपनाएं, तो कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

  • Related Posts

    “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार।”

    रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहार पुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार अम्बिकापुर 28 अगस्त 2026/  रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    गंगरेल, रुद्री डेम,माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब

    प्राकृतिक सौंदर्य के बीच कयाकिंग और वाटर स्पोर्ट्स का रोमांच, जिला प्रशासन ने पर्यटकों की सुविधाओं का रखा विशेष ध्यान   धमतरी, 29 अगस्त 2026। जिले में पर्यटन को नई…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध