Ro no D15139/23

किसान चमन साहू बोले सरकारी सेवाओं ने बढ़ाया किसानों का भरोसा

धान खरीदी केंद्रों में सुचारू व्यवस्था से किसानों के चेहरे खिले

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ने इस वर्ष सुचारू व्यवस्था और बेहतर प्रबंधन के साथ रफ्तार पकड़ ली है। सरकार द्वारा किए गए प्रबंधों और समितियों द्वारा अपनाई गई पारदर्शी व्यवस्था का परिणाम है कि किसान अब निर्बाध रूप से अपने धान की बिक्री के लिए केंद्रों तक पहुँच रहे हैं। जिले में 24 नवम्बर तक 9332 किसानों से लगभग 4.50 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जो प्रशासन के प्रभावी कार्य और किसानों के सरकार पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
भटगांव के किसान चमन साहू ने अपनी 4.5 एकड़ जमीन में मेहनत से धान की फसल तैयार की और धान बेचने के लिए भटगांव धान उपार्जन केंद्र पहुँचे। विशेष बात यह रही कि उन्होंने ‘टोकन तुंहर द्वार’ मोबाइल ऐप का उपयोग कर आसानी से ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया और सीधे अपने धान के साथ केंद्र में पहुँचे।
किसान चमन साहू बताते हैं कि इस वर्ष केंद्र में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आई। धान की तोलाई में पारदर्शिता, बारदाना की उपलब्धता, तथा समिति कर्मचारियों का व्यवहार उन्हें अत्यंत संतोषजनक लगा। उनकी बातों के अनुसार केंद्र में कतार प्रबंधन, वजन मशीन की सटीकता और दस्तावेजी प्रक्रिया इतने सुव्यवस्थित थे कि उन्हें पूरा काम कम समय में पूरा करने में सफलता मिली। उन्होंने कुल 90 क्विंटल धान की विक्री की। बैंक खाते में राशि मिलने के बाद वे सबसे पहले खाद-बीज एवं खेती संबंधी लिए गए ऋण की अदायगी करेंगे, और शेष राशि परिवार के खर्च व अगली फसल की तैयारी में उपयोग करेंगे।
धान खरीदी केंद्रों में इस वर्ष पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, छाया, शौचालय एवं सुरक्षा प्रबंध जैसी सुविधाओं को विशेष रूप से सुधारा गया है। साथ ही किसानों की सुविधा के लिए समिति कर्मचारी सहयोगपूर्ण व्यवहार कर आवश्यक मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। डिजिटल टोकन व्यवस्था से भीड़ कम हुई है और खरीदी प्रक्रिया तेज़ व पारदर्शी बनी है।
सरकारी प्रयासों, समिति सदस्यों की निष्ठा और किसानों के भरोसे ने मिलकर इस खरीदी व्यवस्था को एक सफल और पारदर्शी मॉडल के रूप में स्थापित किया है। धमतरी जिले में इस सकारात्मक बदलाव ने किसानों के बीच नई ऊर्जा और विश्वास का संचार किया है, जो आने वाले समय में कृषि विकास को और मजबूत आधार देगा।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!