Ro no D15139/23

कृषक दिनेश ने आसानी से बेचा अपना धान, खरीदी केन्द्र की बेहतर व्यवस्था पर जताई खुशी

रायपुर, 4 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से जारी है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जशपुर विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र गम्हरिया में पहुंचे कृषक दिनेश सिंह ने बताया कि उन्हें टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और उन्होंने अपना 172 बोरी धान आसानी से बेच दिया। उन्होंने खरीदी केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। समर्थन मूल्य पर सीधी खरीदी से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है और उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल रहा है।

खरीदी केंद्रों में शासन के निर्देशानुसार वजन, मापक, बोरा, तराजू-बाट, बारदाना सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन पूरी प्रक्रिया की नियमित मॉनिटरिंग कर रहा है ताकि किसी भी किसान को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    कर्नाटक के तैराक मणिकांता ने स्वर्ण पदकों की हैट्रिक पूरी की, छत्तीसगढ़ की अनुष्का भगत ने जीता दूसरा पदक

    *ओडिशा की अंजलि मुंडा ने महिलाओं की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में एक और स्वर्ण पदक जीता* *असम की मोनिखा सोनोवाल और मिजोरम के इसाक ने चोट के बावजूद वेटलिफ्टिंग…

    Read more

    हाथियों के बीच फंसे बुजुर्गों को वन विभाग ने बचाया पत्थलगांव परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल के बीच साहसिक रेस्क्यू, जनहानि टली

      जशपुरनगर 26 मार्च 2026/ जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत ग्राम तिलडेगा क्षेत्र में हाथियों के दल के विचरण के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई, जिसमें वन विभाग की…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार