Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य से किसान परिवार को मिला आर्थिक संबल

समय पर भुगतान और बोनस से किसान जीवन में खुशहाली

धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद के मेहनती किसान श्री रामकुमार सिन्हा आज शासन की कृषि हितैषी नीतियों से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। वे लगभग 15 एकड़ भूमि में परंपरागत तरीके से धान की खेती करते हैं। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। वर्षों की मेहनत और अनुभव के साथ उन्होंने खेती को व्यवस्थित रूप से अपनाया है।
वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में श्री सिन्हा ने अब तक 22 क्विंटल धान की बिक्री समर्थन मूल्य पर की है। शेष धान के लिए उन्होंने समय पर टोकन भी कटवा लिया है। उन्होंने बताया कि “टोकन तुंहर” एप के माध्यम से टोकन कटवाने की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली है। पहले जहां समितियों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब मोबाइल से ही काम हो जाता है।
किसान श्री सिन्हा ने बताया कि शासन द्वारा धान खरीदी की सीमा (लिमिट) बढ़ाए जाने से छोटे और मध्यम किसानों को विशेष राहत मिली है। इससे किसानों को अपनी पूरी उपज बेचने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य शासन का आभार जताया।
समर्थन मूल्य के साथ मिलने वाले लाभांश और बोनस से किसान परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। खेती से प्राप्त आय से घर का खर्च सुचारू रूप से चल रहा है। बच्चों की अच्छी शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। परिवार के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी समय पर पूरा किया जा रहा है। खेती अब केवल गुजारे का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार बन गई है।
कृषक श्री सिन्हा का कहना है कि शासन की योजनाओं ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है। समय पर भुगतान, डिजिटल व्यवस्था और पारदर्शिता से किसानों में उत्साह है। वे अन्य किसानों को भी शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हैं।
किसान श्री रामकुमार सिन्हा बताते है कि सही नीतियां, तकनीक और समर्थन मिलने पर किसान सशक्त बनता है। यह शासकीय योजनाओं की सफलता और किसान समृद्धि की एक प्रेरक मिसाल है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!