Ro no D15139/23

धान खरीदी प्रक्रिया में तकनीकी पहल और बुनियादी सुधार से खुश हुए किसान गौकरण साहू

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान समर्थन मूल्य में वृद्धि तथा उपार्जन केन्द्रों में सुविधाओं की बढ़ोतरी के चलते अब किसानों को अपनी उपज बेचने में सहजता हो रही है। दुर्ग जिले के ग्राम जंजगिरी के किसान   गौकरण साहू ने इस वर्ष लगभग 139 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सोसायटी में इस बार की सुगठित भंडारण व्यवस्था, तेज़ तौल प्रक्रिया तथा मजदूरों की पर्याप्त उपलब्धता ने पूरी प्रक्रिया को सहज और तनावमुक्त बना दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार तुंहर टोकन एप के माध्यम से घर बैठे टोकन कट गया। खरीदी केंद्र में बिजली और संचार की अच्छी व्यवस्था रही। श्री साहू का कहना है कि सरकार द्वारा युद्धस्तर पर किए गए बुनियादी सुधार और तकनीकी पहल जैसे मजबूत पावर सप्लाई, साफ़-सुथरे प्लेटफ़ॉर्म, व्यवस्थित बोरा प्रबंधन और डिजीटल टोकन जैसी व्यवस्थाओं ने किसानों का समय और श्रम दोनों बचाया है। वे बताते हैं कि अब किसान अपनी मेहनत की उपज को बिना किसी अनावश्यक प्रतीक्षा के उचित स्थान पर जमा कर पा रहे हैं। इससे न केवल उपज सुरक्षित रहती है बल्कि खेती संबंधी आगे की तैयारी भी समय पर हो जाती है। उन्होंने कहा मैं शुक्रगुजार हूं कि शासन ने प्रदेश के कृषकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए धान खरीदी मूल्य में बढ़ोतरी की, साथ ही टोकन कटने से लेकर उपार्जन केन्द्र में धान बिक्री तक सभी प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित किया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार