Ro no D15139/23

फसल चक्र अपनाकर सोयाबीन की खेती की ओर बढ़े किसान गोकुल वर्मा

 

– प्रति एकड़ 15 हजार रूपए आदान सहायता से मिला प्रोत्साहन*

– मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

राजनांदगांव 13 जुलाई 2026। राज्य शासन द्वारा किसानों को फसल चक्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत धान के स्थान पर दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रूपए की आदान सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से प्रेरित होकर राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रीवागहन (घुमका) के किसान श्री गोकुल वर्मा ने इस वर्ष अपने खेत में सोयाबीन की खेती शुरू की है। लगभग 9 एकड़ कृषि भूमि के स्वामी श्री गोकुल वर्मा पहले मुख्य रूप से धान की खेती करते थे। इस वर्ष उन्होंने ढाई एकड़ क्षेत्र में सोयाबीन की बुआई की है।
किसान श्री गोकुल वर्मा ने बताया कि उनके खेत के कुछ हिस्सों में अल्प वर्षा एवं अन्य कारणों से धान की फसल को नुकसान पहुंचा था। पिछले वर्ष करीब 4 एकड़ धान की फसल खराब हो गई थी। ऐसे में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें फसल चक्र अपनाने और सोयाबीन की खेती करने की सलाह दी। किसान श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें कृषि विभाग के अधिकारियों से योजना की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने शासन की फसल चक्र प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्हें सोयाबीन का बीज भी कृषि विभाग के माध्यम से उपलब्ध कराया गया, जिससे उन्हें खेती शुरू करने में सुविधा मिली। उन्होंने बताया कि सोयाबीन की खेती वाले खेत में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे अधिक वर्षा होने पर भी फसल को नुकसान की संभावना नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण से खेती अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनेगी।
किसान श्री वर्मा ने बताया कि खरीफ के बाद वे रबी मौसम में लगभग 4 से 5 एकड़ क्षेत्र में चना की खेती करते हैं। इस वर्ष कुछ क्षेत्र में सरसों की खेती करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि एक ही फसल पर निर्भर रहने के बजाय फसल चक्र अपनाने से जोखिम कम होता है और आय के नए अवसर प्राप्त होते हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा प्रति एकड़ 15 हजार रूपए की आदान सहायता किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन है। जिन किसानों के खेतों में धान की खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं हैं, उन्हें भी फसल चक्र अपनाकर सोयाबीन जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती करनी चाहिए और शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। राज्य सरकार की इस किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए किसान श्री गोकुल वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों को खेती में नवाचार अपनाने तथा उनकी आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

  • Related Posts

    श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने बीरपुर में की कांवड़ यात्रा और जलाभिषेक

      रायपुर, 03अगस्त 2026/ श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित…

    Read more

    मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय ने धरसींवा विधानसभा को दी निःशुल्क एम्बुलेंस की सौगात

      डीएमएफ से 19.65 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई आधुनिक एम्बुलेंस, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती हर जीवन अनमोल, समय पर उपचार सुनिश्चित करने के…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए