Ro no D15139/23

उच्च समर्थन मूल्य से उत्साहित किसान गोपाल सिंह कंवर, इस वर्ष 165 क्विंटल धान बेचने का लक्ष्य

कोरबा 16 नवम्बर 2025/कोरबा जिला के ग्राम भैसमा निवासी किसान श्री गोपाल सिंह कंवर इस वर्ष धान उपार्जन को लेकर बेहद सकारात्मक और उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जहां उन्होंने 140 क्विंटल धान का विक्रय किया था, वहीं इस वर्ष बेहतर पैदावार और अनुकूल सरकारी नीतियों के कारण वे 165 क्विंटल धान बेचने की तैयारी में हैं। किसान गोपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल की कटाई प्रारंभ कर दी है और खरीदी के लिए पंजीयन भी समय पर कर लिया है। पिछले वर्ष की तरह टोकन व्यवस्था ने उन्हें बड़ी सुविधा दी, जिससे अनावश्यक प्रतीक्षा और भीड़ से राहत मिली। खरीदी केंद्र में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं और सुगम व्यवस्था ने भी किसानों को भरोसा और संतोष प्रदान किया है। इस वर्ष भी वे ग्राम भैसमा सोसायटी में ही अपना धान विक्रय करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल करने का निर्णय सराहनीय है। इस ऐतिहासिक कदम से किसानों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास पैदा हुआ है। किसान गोपाल सिंह कंवर सहित पूरे क्षेत्र के किसान सरकार की इस पहल से बेहद प्रसन्न हैं और धान उपार्जन सत्र के प्रति आशान्वित नजर आ रहे हैं।

  • Related Posts

    “माय भारत पोर्टल” में रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल ड्राइव विशेष कैम्प का आयोजन 19-20 अगस्त को

      कोरबा 18 अगस्त 2026/“माय भारत युवा कार्यक्रम” एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुरूप कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा…

    Read more

    18 अगस्त  से 24 सितम्बर तक प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है  शिशु संरक्षण माह

      कोरबा 18 अगस्त 2026/भारत शासन के दिशा-निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शिशु संरक्षण माह (विटामिन…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल