Ro no D15139/23

कृषक उन्नति योजना से अंतर की राशि मिलने पर किसान हेमंत वर्मा को नया घर बनाने में मिलेगी मदद

*- कृृषक उन्नति योजना ने किसानों के खेती-किसानी कार्य में किया सुधार : किसान श्री हेमंत वर्मा*

*- कृषक उन्नति योजना से अंतर की एकमुश्त राशि मिलने पर किसान श्री हेमंत वर्मा ने जाहिर की खुशी*

राजनांदगांव 28 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले किसानों को समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि प्रदान की है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। जिला स्तरीय कृषक उन्नति योजना अंतर्गत गांधी सभागृह राजनांदगांव में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह कार्यक्रम में पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मुरमुंदा निवासी किसान श्री हेमंत वर्मा के मोबाईल में अंतर राशि का मोबाईल में मैसेज मिलने पर अपनी हार्दिक खुशी जाहिर की। किसान श्री हेमंत ने बताया कि उन्होंने समर्थन मूल्य पर साढ़े 53 क्विंटल धान का विक्रय किया था। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत अंतर की एकमुश्त राशि 39 हजार 181 रूपए सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा की गई है। राशि प्राप्त होने से किसान ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि इस सहायता से उन्हें नया घर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष एकमुश्त राशि मिलने पर उन्हें खेती-किसानी के सुधार कार्यों में काफी सुविधा मिली थी।
किसान श्री हेमंत वर्मा ने कहा कि पहले खेती के लिए आर्थिक व्यवस्था करना कठिन होता था, लेकिन अब शासन की योजनाओं से समय पर आर्थिक सहयोग मिल रहा है, जिससे खेती में सुधार और घरेलू खर्च आसान हो गया है। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए बहुत उपयोगी योजना साबित हो रही है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है और खेती के प्रति उत्साह भी बढ़ा है। यह योजना किसानों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से बिजली बिल से मिली राहत ग्राम गड़बहिरा के रामदास को योजनांतर्गत 21 हजार रुपये से अधिक की मिली छूट

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   ग्रामीण अंचल में भारी भरकम बिल के भुगतान में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। जिले के लूण्ड्रा विकासखंड ग्राम गड़बिरा…

    Read more

    जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंचों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ 20 अप्रैल तक प्राप्त किए जाएंगे दावा आपत्ती

    अम्बिकापुर 13 अप्रैल 2026/   त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले में 02 सरपंच एवं 70 पंच के पद रिक्त है। रिक्त पदों की पूर्ति हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का…

    Read more

    NATIONAL

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह