Ro no D15139/23

समय पर खाद-बीज मिलने से किसान लालूराम बघेल की खेती हुई आसान

प्रशासन की सक्रिय व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत

रायपुर, 08 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से पहले किसानों के लिए खाद और उन्नत बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक कृषि आदानों की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को समय पर खेती की तैयारी करने में सुविधा मिल रही है।

*लालूराम बघेल को मिला समय पर खाद-बीज का लाभ*

सुकमा जिले के गंजेनार गांव के प्रगतिशील किसान लालूराम बघेल को प्रशासन की इस व्यवस्था का सीधा लाभ मिला है। उनके पास लगभग 6 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने छिंदगढ़ सहकारी समिति से अपनी आवश्यकता के अनुसार 3 बोरी डीएपी, 3 बोरी यूरिया और 3 बोरी पोटाश आसानी से प्राप्त किया। समय पर खाद और बीज उपलब्ध होने से वे बिना किसी परेशानी के खरीफ फसल की तैयारी कर सके हैं। किसान लालूराम बघेल ने बताया कि समय पर कृषि सामग्री मिलने से बोआई कार्य आसान हो गया है और उन्हें बेहतर उत्पादन की उम्मीद है।

*किसानों के हित में प्रशासन की सतत निगरानी*

धान उत्पादन वाले सुकमा जिले में किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है। खाद-बीज की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही कालाबाजारी, अवैध भंडारण और बिचौलियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें नियमित निरीक्षण कर रही हैं।

*बेहतर उत्पादन की उम्मीद*
प्रशासन की पारदर्शी और किसान हितैषी कार्यशैली से किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता से किसान उत्साह के साथ खेती-किसानी में जुटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इस खरीफ सीजन में बेहतर उत्पादन के साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी।

  • Related Posts

    शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी: मंत्री लखन लाल देवांगन

    उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन*   *नव प्रवेशी विद्यार्थियों का किया गया अभिनंदन, वितरित की गई अध्ययन सामग्री*   *डीएमएफ से शिक्षा…

    Read more

    सिम्स बिलासपुर को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण

    *एनएमसी ने जारी किया लेटर ऑफ रिन्यूअल, प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम*   रायपुर , 30 जून 2026/ राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    ईरान को इजरायल की खुली चेतावनी, नेतन्याहू बोले- हमला करने से नहीं हिचकेंगे

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन