Ro no D15139/23

किसान मंगली बाई धान खरीदी को लेकर है उत्साहित

जिले के पाली ब्लॉक के अंतिम छोर से लगे ग्राम सिस की कृषक मंगली बाई इस वर्ष होने वाली धान खरीदी को लेकर विशेष उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार के सभी सदस्य खेती-किसानी के कार्यों में मिल-जुलकर सहयोग करते हैं। परिवार के सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 102 क्विंटल धान की बिक्री कर परिवार को अच्छी आमदनी हुई थी। समय पर मिले भुगतान ने खेती को मजबूती देने के साथ ही परिवार की आर्थिक स्थिति को भी स्थिर किया। इस समय खेतों में धान कटाई के कार्य जारी हैं और मंगली बाई अपने परिवार के साथ फसल का मूल्यांकन कर रही हैं। घर के आंगन में मिंजाई का काम चल रहा है और पूरे परिवार के चेहरों पर इस वर्ष की खरीदी को लेकर नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं। मंगली बाई ने बताया कि पिछले वर्ष समय पर भुगतान मिलने से उन्होंने खेती के लिए बेहतर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री खरीद पाईं। साथ ही परिवार की दैनिक जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकीं। इस वर्ष भी उन्हें उम्मीद है कि धान खरीदी से बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का सर्वाधिक खरीदी मूल्य, डीबीटी के माध्यम से त्वरित भुगतान, और खरीदी केंद्रों के बेहतर प्रबंधन ने किसानों के बीच भरोसा और उत्साह बढ़ाया है।

  • Related Posts

    कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक* *मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण

    *कम उम्र में अनाथ हुए मिजोरम के किशोर इसाक* *मालसावमटलुआंगा ने चोट की चिंता को पीछे छोड़कर जीता केआईटीजी स्वर्ण* *इसाक ने 2018 में अपने पिता और 2024 में अपनी…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

      *जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल: कोरिया जिले के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना* *मन की बात में छत्तीसगढ़ के जल संवर्धन प्रयासों…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….