Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र सलिहा में टोकन, हमाल की समस्या नहीं : किसान संतराम चन्द्रवंशी

धान खरीदी केंद्र सलिहा में सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध

धान खरीदी केंद्र सलिहा का निरीक्षण सहकारिता विस्तार अधिकारी विकासखंड बिलाईगढ़, सहायक खाद्य अधिकारी बिलाईगढ़ एवं नोडल अधिकारी सलिहा समिति के प्राधिकारी अधिकारी जय सिंह नाग द्वारा टोकन के साथ उपस्थित कृषकों के समक्ष किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान संतराम चन्द्रवंशी सहित अन्य किसानों के टोकन के आधार पर उनके द्वारा लाये गए धान की मात्रा के जांच किया गया। जांच के दौरान किसानों के द्वारा खरीदी केंद्र में नमी चेक करने के बाद आवक, धान की ढ़ेरी लगाकर बारदाना प्राप्त कर समिति के हमालों के द्वारा किसानों को धान तौल करते पाया गया।

किसानों से धान खरीदी के संबंध में अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने एवं धान खरीदी के संबंध समस्या पूछने पर संतराम चन्द्रवंशी किसान के द्वारा जवाब दिया गया कि, धान खरीदी केंद्र सलिहा में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। समिति कर्मचारियों के द्वारा तत्काल किसानों की समस्या का निराकरण किया जा रहा है। धान खरीदी में कोई परेशानी नहीं है। किसानों को सभी सुविधाएं मिल रहे हैं, जैसे सही समय पर टोकन, बारदाना, धान का तौल आदि किया जा रहा है। समिति के द्वारा किसी भी किसान से धान का तौल, सिलाई नहीं कराया जा रहा है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई