Ro no D15139/23

सौर सुजला योजना से किसान सुखनाथ सिंह की खेती को मिली नई दिशा सौर सिंचाई सुविधा से बढ़ा उत्पादन, सब्जी खेती से आय में हुआ इजाफा

रायपुर, 15 जुलाई 2026/ राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सुखरी के किसान श्री सुखनाथ सिंह इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं। कृषि विभाग की सौर सुजला योजना के तहत मिली सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई सुविधा ने उनकी खेती को नई दिशा दी है।

सुखनाथ सिंह ने बताया कि उन्हें योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा संचालित सिंचाई प्रणाली एवं बोरवेल की सुविधा प्राप्त हुई है। इससे खेतों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित हो रही है, जिसके कारण खेती पहले की अपेक्षा अधिक आसान, सुविधाजनक और लाभकारी बन गई है। पर्याप्त सिंचाई उपलब्ध होने से वे अब नियमित रूप से साग-सब्जियों की खेती कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि उनके पास लगभग पांच एकड़ कृषि भूमि है। कृषि विभाग के सहयोग से उपलब्ध आधुनिक सिंचाई सुविधा का लाभ लेकर वे पूरे रकबे में बेहतर ढंग से खेती कर पा रहे हैं। पहले सिंचाई के अभाव में खेती सीमित रहती थी, लेकिन अब फसलों का उत्पादन बढ़ा है और वर्षभर कृषि कार्य संचालित हो रहे हैं।

श्री सुखनाथ सिंह ने कहा कि शासन की योजनाओं से खेती अधिक आसान और लाभकारी बनी है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों के हित में संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

जिला प्रशासन द्वारा किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि आधुनिक तकनीक और सिंचाई सुविधाओं के माध्यम से कृषि उत्पादन बढ़े, किसानों की आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई