Ro no D15139/23

धान खरीदी और त्वरित भुगतान से संतुष्ट किसान योगेश कुमार

*जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का जताया आभार*

रायपुर, 22 दिसंबर 2025/ बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत सुदूर ग्राम चिंताकोन्टा के किसान योगेश कुमार ने धान खरीदी की सुव्यवस्थित व्यवस्था, त्वरित भुगतान और उपार्जन केंद्र में मिल रहे सहयोग के लिए जिला प्रशासन तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

*धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से*

किसान योगेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की प्रक्रिया बहुत ही सुचारू ढंग से चल रही है। किसानों को समय पर टोकन मिल रहा है। धान की तौल और गुणवत्ता जांच पारदर्शी तरीके से की जा रही है। धान बेचने के बाद भुगतान भी शीघ्र ही किसानों के बैंक खातों में जमा हो रहा है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है और उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।

*किसान हितैषी नीतियों का लाभ किसानों को*

योगेश ने कहा कि उपार्जन केंद्र के कर्मचारी हर स्तर पर किसानों की मदद कर रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया आसान और सहज बनी हुई है। योगेश कुमार ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि शासन की किसान हितैषी नीतियों का लाभ अब सीधे किसानों तक पहुंच रहा है।

किसान योगेश कुमार ने अंत में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और सहकारिता एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप का विशेष रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसानों के हित में किए गए कार्यों से ग्रामीण किसानों का भरोसा मजबूत हुआ है और वे स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स