Ro no D15139/23

किसान ने अपनाई उन्नत तकनीक से मूंग की बुवाई, निःशुल्क उन्नत बीज एवं तकनीकी सलाह से पंक्तिबद्ध बुवाई अपनाकर बेहतर उत्पादन की उम्मीद

अम्बिकापुर 19 जुलाई 2026/ कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में एक किसान को आत्मा योजना के तहत एटीएम (कृषि तकनीकी प्रबंधक) अंजू आदिले एवं बीटीएम (ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक) कंचन कुशवाहा द्वारा मूंग की उन्नत किस्म जीएएम-5 (GAM-5) का निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया।

किसान ने प्राप्त बीज की अपने खेत में एटीएम एवं बीटीएम के मार्गदर्शन में पंक्तिबद्ध (लाइन सोइंग) पद्धति से बुवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने खेत की तैयारी, बीज उपचार, उचित दूरी पर बुवाई तथा फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी भी दी।

किसान ने बताया कि परंपरागत खेती की तुलना में लाइन सोइंग पद्धति अधिक लाभकारी है। इस तकनीक से पौधों का समान विकास होता है, फसल की देखरेख आसान रहती है तथा पौधों को पर्याप्त धूप एवं वायु मिलने से कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होने की संभावना रहती है। इससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मूंग कम अवधि में तैयार होने वाली लाभकारी दलहनी फसल है, जो कम लागत में बेहतर आय देने की क्षमता रखती है। आत्मा योजना के माध्यम से निःशुल्क उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से आधुनिक खेती अपनाने का विश्वास बढ़ा है।

किसान ने कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से किसान नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि इस तकनीक से बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा और यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!