Ro no D15139/23

ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला में किसानों एवं ग्रामीणों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

जगदलपुर 17 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा द्वारा जोनल कार्यालय जगदलपुर में ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिएंसी भारत सरकार के वित्तीय सहयोग से कृषकों में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला गत दिवस आयोजित किया गया। कार्यशाला में कार्यपालन अभियंता क्रेडा जोनल कार्यालय जगदलपुर श्री संकेत द्विवेदी द्वारा उपस्थित कृषकों एवं ग्रामीणों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने कृषकों को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने, घर से बाहर जाने पर विद्युत उपकरण को बंद करने तथा जल को व्यर्थ बहने से रोकने के संबंध में जानकारी देते हुए कृषकों को पारंपरिक ऊर्जा जैसे कोयला, पेट्रोलियम् लकड़ी इत्यादि पदार्थों पर निर्भरता व उनकी खपत कम से कम करने हेतु आग्रह किया गया, जिससे भावी पीढ़ी को सुचारु रुप से ऊर्जा एवं जल उपलब्ध हो सके। कार्यपालन अभियंता श्री संकेत द्विवेदी द्वारा क्रेडा विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, साथ ही सौर संयंत्रों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं, शिकायतों व निराकरण किये जाने हेतु निर्मित सौर समाधान ऐप के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से होने वाले लाभ तथा शासन द्वारा प्रदाय सब्सिडी की जानकारी दी गई।

कार्यशाला में सहायक अभियंता क्रेडा जगदलपुर श्री डीएस सिदार द्वारा उपस्थित कृषकों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई। नवीकरणीय ऊर्जा के स्रोत जैसे बायोगैस, सोलर कुकर, सौर गर्म जल संयंत्र, सोलर पंप, सोलर पॉवर प्लांट इत्यादि के बारे में विस्तार से समझाया गया तथा शासन द्वारा देय अनुदान एवं हितग्राही अंशदान के बारे में जानकारी दी गई तथा उपस्थित कृषकों को अधिक से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने एवं उपयोग करने हेतु अनुरोध किया गया।। वहीं ग्रीन वर्ल्ड सोलर वेयर रायपुर के श्री भूपेन्द्र वर्मा द्वारा जल जीवन मिशन योजनान्तर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप के बारे में जानकारी दी गई। सोलर ड्यूल पंप के स्थापना से ग्राम पंचायतों को होने वाले लाभ जैसे विद्युत देयक का वहन नहीं करना पड़ता, संयंत्र में सेंसर स्थापित होने से टंकी भरने से पंप स्वतः बंद हो जाता है जिससे पानी व्यर्थ नहीं बहता, संयंत्र सूर्य की रोशनी से कार्य करता है जिससे पर्यावरण साफ एवं स्वच्छ रहता है। इस प्रकार सोलर ड्यूल पंप ग्रामीण क्षेत्रों में जल संवर्धन में सहायक सिद्ध हो रहा है। साथ ही श्री वर्मा द्वारा कृषकों को ऊर्जा दक्ष पंप-मोटर का अधिक से अधिक उपयोग करने तथा ड्रिप सिंचाई के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में सहायक अभियंता श्री अंकित पिल्लई द्वारा ऊर्जा संरक्षण के बारे में कृषकों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया गया कि ऊर्जा दक्ष उपकरण अधिक से अधिक उपयोग करने से विद्युत खपत में कमी आती है। ऊर्जा दक्ष उपकरण जैसे कृषि के पंप मोटर, एसी, फ्रिज, कुलर, टीवी इत्यादि विद्युत उपकरण भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी प्रमाणित स्टार रेटेड उपयोग करने हेतु जानकारी दी गई। उप अभियंता श्री यशवंत साहू द्वारा किसानों को सोलर हाईमास्ट, सोलर होम लाइट के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उप अभियंता श्री कमल देवांगन के द्वारा सौर सुजला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में सहायक अभियंता द्वय श्री यशवंत साहू एवं श्री कमल साहू सहित उप अभियंता श्री कमलेश कुमार और विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न ग्रामों से आए 40 किसानों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान