Ro no D15139/23

रेशम विभाग द्वारा संचालित कोसा पालन से किसान बन रहे समृद्ध

टांगरगांव के परशु राम, राजकुमार, सुभाधर और अगस्तुस ने कोसा पालन को बनाया आय का जरिया
प्रत्येक किसान को लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए की हो रही आमदनी
आय बढ़ने से बच्चें अच्छे स्कूलों में ले रहे शिक्षा

जशपुरनगर 08 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार में सभी वर्ग और समुदाय के लोगों को रोजगार मिले और उनकी जीवन स्तर में सुधार हो। इस आशय से मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विभागों को अपने-अपने विभागीय योजनाओं से लोगों को हितग्राही मूलक कार्य देकर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में  रेशम विभाग द्वारा रोजगार की दृष्टि से कोसा पालन हेतु उन्नत नस्ल की स्व.डिमब समूह के किसानों को प्रदाय किया जाता है। जो कि उनके मेहनत के अनुसार उनकी आमदनी को दोगुनी कर रही है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का समस्या होने पर  विभाग द्वारा  अधिकारी व कर्मचारी स्वयं उपस्थित होकर निराकरण करने का प्रयास करते हैं।
रेशम विभाग द्वारा लोगों के लिए रोजगार का बहुत अच्छा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जो मजदूरी  के लिए अन्यत्र राज्य पलायन होते थे अब लगभग उसमें 75 प्रतिशत कमी हुई है। टसर पालन और रेशम धागाकरण से लोगों आर्थिक विकास की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
जिले के रेशम अधिकारी श्री श्याम कुमार द्वारा मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 65-70 किलोमीटर दूर कांसाबेल विकासखण्ड के अन्तर्गत ग्राम टांगरगांव में 05 हेक्टेयर वन भूमि में साजा व अर्जूना का पौधे विभाग द्वारा लगाया गया है जिसमें कोसा कीट पालन कर किसानों के द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित किया जा रहा है। इस कार्य को किसानों  रुचि से करते हैं और इससे अच्छी आमदनी मिलती है।

रेशम पालन बना जीवन यापन का सबसे बड़ा स्त्रोत

जिले के दूरस्थ अंचल में बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र वैसे बसे गांव में रेशम विभाग की  योजनाओं से लोगों तक उनकी जीवन यापन के लिए रोजगार प्रदान कर आर्थिक विकास करने का सार्थक प्रयास कर रहा है ।  जो कि विभाग द्वारा चलाया गया योजना मील का पत्थर साबित हो रहा है। जिले के कई ऐसे ग्राम है। जहां रेशम विभाग द्वारा संचालित योजना से कई गरीब परिवार को लाभान्वित किया है ऐसे ही कांसाबेल के अंतर्गत ग्राम टांगरगांव जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है इस क्षेत्र में लगभग 05 हेक्टयर में साजा-अर्जूना पौधे रेशम विभाग द्वारा लगाया गया है जिसमें टांगरगांव ग्राम के ही ग्रामीण परशुराम, राजकुमार, सुभाधर सहित अगस्तुस के साथ 04 लोगों का ग्रुप है जिनके द्वारा पिछले कई वर्षों से कोसा पालन किया जाता है एवं इनके द्वारा अच्छी आमदनी प्राप्त किया जा रहा है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष 2024-25 में इनके द्वारा 3000 डीएफएल्स पालन कर लगभग 151080 कोसा फल उत्पादन किया गया। जिसकी आमदनी राशि 05 लाख 20 हजार 680 प्राप्त हुआ। इसी प्रकार इस ग्रुप में प्रत्येक सदस्य को वार्षिक आय लगभग 1.50 लाख तक प्राप्त होता है, तथा इनकी पारिवारिक स्थिति में सुधार हो रही है आय बढ़ने के कारण इनके बच्चे अच्छे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहें है। तथा इनके द्वारा कोसा पालन के द्वारा प्राप्त आय से पक्का मकान आदि निमार्ण कराया जा रहा है।
परशु राम, राजकुमार, सुभाधर और अगस्तुस ने जानकारी देते हुए बताया कि कोसा पालन योजना से पहले वे अन्य राज्य मजदूरी करने जाया करते थे। जिसमें सिर्फ 30-35 हजार साल भर में बचा पाता था। जिससे परिवार का भरण पोषण कर पाना बहुत कठिनाई हो रही थी। परन्तु जब से रेशम विभाग द्वारा कोसा पालन योजना टांगरगाव में स्थापित किया गया है तब से उन्हें रोजगार हेतु कहीं जाना नहीं पडता है इस कार्य से वे संतुष्ट है तथा अच्छी आय भी अर्जित कर पा रहें है। उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति इतनी खराब थी जो कि रेशम विभाग ने रोजगार देकर हमें सुदृढ बनने का अवसर प्रदान किया है। कई सपने थे जो लगभग पूरा हो चुका है एवं आने वाले समय में निश्चित ही बहुत आगे बढ़ेगें, हमारे बच्चे अच्छे कपड़े पहनने के लिए तरसते थे। परन्तु आज के स्थिति में पूरे परिवार अच्छे कपड़े के साथ-साथ हर एक जरूरतों को पूरा कर पाते हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश जनगणना का कार्य सावधानी, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने को कहा

     जशपुरनगर 30 मार्च 2026/  कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिले में संचालित समस्त राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने ग्राम पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की पारदर्शिता के साथ समय पर खाद्य वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश  बच्चों के डिजिटल शैक्षणिक रिकॉर्ड हेतु अपार आईडी अनिवार्य रूप से बनाने को कहा

      जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले