Ro no D15139/23

डिजिटल व्यवस्था और धान का सर्वाधिक मूल्य से किसान हो रहे समृद्ध किसान तुहंर टोकन ऐप से 24×7 टोकन काटने की सुविधा

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तिहार किसानों के लिए खुशहाली लेकर आया है। धान का सर्वाधिक समर्थन मूल्य और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान उपार्जन केन्द्रों में लागू डिजिटल टोकन प्रणाली और सरल प्रक्रियाओं ने धान विक्रय को सरल, सुगम और आसान बना दिया है।
अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत रामपुर धान उपार्जन केन्द्र में धान विक्रय के लिए पहुंचे ग्राम पंचायत इंदरपुर निवासी लघु किसान श्री महेंद्र यादव ने बताया कि उनके पास कुल 120 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने किसान तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 60 क्विंटल धान का डिजिटल टोकन कटवाया। श्री यादव ने कहा कि डिजिटल सुविधा से टोकन काटना बेहद आसान हो गया है और समिति केन्द्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, जिससे समय, श्रम और पैसों की बचत हो रही है।
उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र पहुंचते ही नमी परीक्षण सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गईं तथा समय पर बारदाना उपलब्ध कराया गया। तौल प्रक्रिया भी सुचारु रूप से संपन्न हुई और धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं आई।
कृषक महेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष धान विक्रय से प्राप्त आय से उन्होंने मोटरसाइकिल खरीदी थी। वर्तमान में खेती-बाड़ी का विस्तार करते हुए गेहूं, दलहन, तिलहन एवं सब्जी की खेती भी कर रहे हैं, जिससे उनकी आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है।
कृषक श्री यादव ने धान खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया।

  • Related Posts

    सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षः अंबिकापुर में पंजीकरण शिविर बना जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने का सशक्त माध्यम

     पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने किया स्टॉलों का निरीक्षण, नागरिकों से संवाद कर योजनाओं का लाभ लेने का किया आह्वान विधायक  प्रबोध मिंज सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां तेजः अंबिकापुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रस्तावित आगमन को लेकर पी.जी. कॉलेज परिसर का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

     योग दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा, यातायात, बैठक व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा अम्बिकापुर 20 जून 2026/   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंबिकापुर…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा