Ro no D15139/23

तुंहर टोकन ऐप का इस्तेमाल कर किसान बन रहे हैं स्मार्ट

घर बैठे प्राप्त कर रहे टोकन, समय और धन दोनों की बचत

    प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। अब किसान बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे केंद्रों पर लगी लंबी कतारों और समय की बर्बादी से छुटकारा मिल रहा है।
ग्राम पंचायत रामपुर के किसान श्री सोहन राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन से तुंहर टोकन ऐप का उपयोग करते हुए अपने पिता के नाम से धान विक्रय के लिए टोकन काटा। उन्होंने कहा कि डिजिटल सुविधा मिलने से उन्हें धान उपार्जन केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।
श्री राजवाड़े ने बताया कि उन्होंने 36 क्विंटल धान का ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया है। निर्धारित तारीख को जब वे रामपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे तो उन्हें तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया गया और पूरी प्रक्रिया सुगम तरीके से पूरी हुई। नमी परीक्षण, तुलाई और अन्य प्रक्रियाएं बिना किसी बाधा के संपन्न हुईं।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में धान का मूल्य 31 रुपए प्रति किलो निर्धारित किए जाने से किसानों को फायदा हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।
डिजिटल व्यवस्था, विशेष रूप से तुंहर टोकन ऐप, धान खरीदी प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बना रही है। आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर अब ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी स्मार्ट तरीके से अपना कार्य कर पा रहे हैं।

जिला खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 26 नवंबर की तारीख में कुल 559 किसानों ने टोकन कटाया था जिसमें तुहंर टोकन ऐप के माध्यम से 169 किसानों ने घर बैठे अपना टोकन काटा है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति

      रामकृष्ण हॉस्पिटल में हो सकेगा पत्रकारों का रियायती दर पर इलाज रायपुर प्रेस क्लब के प्रस्ताव पर रामकृष्ण प्रबंधन ने दी सहमति रायपुर प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर का…

    Read more

    NATIONAL

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन