Ro no D15139/23

धान खरीदी केन्द्र सरिया में किसानों का आसानी से कट रहा टोकन

किसान नरोत्तमनाथ प्रधान और बुध्देश्वर सामोल ने कहा, उनका टोकन आसानी से कटा

11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों का टोकन कटा

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य चल रहा है। सेवा सहकारी समिति सरिया के धान खरीदी केन्द्र में कुल 1760 किसान पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 122 किसानों के माध्यम से 10 दिसंबर तक कुल 14588.40 क्विंटल धान समिति के द्वारा खरीदी किया जा चुका है। 11 दिसंबर से 24 दिसंबर तक धान खरीदी के लिये 312 किसानों के द्वारा टोकन कटा लिया गया है। धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने के लिये छ.ग. शासन के द्वारा किसानों का टोकन काटने के लिये ऑनलाईन एप्प ‘‘टोकन तुहर हाथ‘‘ के माध्यम से टोकन काटा जा रहा है तथा समिति में भी आकर किसान द्वारा ऑफलाईन टोकन कटवाया जा सकता है। इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र सरिया के किसानों को टोकन काटने में कोई समस्या नहीं है। सभी किसानों का टोकन आसानी से कट रहा है तथा सभी किसान खुश हैं। धान खरीदी केन्द्र सरिया के पंजीकृत किसान नरोत्तमनाथ प्रधान ने बताया कि उनका टोकन बिना किसी भागदौड़ के सुगमतापूर्वक कट गया है। उनके द्वारा धान विक्रय भी कर लिया गया है तथा टोकन काटने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुआ है। किसान बुध्देश्वर सामोल ने बताया कि उनका टोकन ऑफलाईन आसानी से कट गया और उनके द्वारा सरकार की व्यवस्था में खुशी जाहिर किया है। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर संजय कन्नौजे के निर्देशन में धान खरीदी केन्द्रों में जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की मूलभूत सुविधायें की व्यवस्था की गई है, जिससे किसान खुश और उत्साहित हैं तथा शासन व प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर कर रहें हैं।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!