Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रहा लाभ

डिजिटल व्यवस्था से धान विक्रय हुआ और अधिक सरल, किसान योगेन्द्र कुशवाहा हुए लाभान्वित

  छत्तीसगढ़ शासन की पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं से किसानों को लाभ मिल रहा है। अम्बिकापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोहगा के प्रगतिशील किसान   योगेन्द्र कुशवाहा ने धान खरीदी पर संतुष्टि जाहिर करते हुए अपना अनुभव साझा किया है।
योगेन्द्र ने बताया कि उनका कुल 216 क्विंटल धान रकबा है। डिजिटल सुविधा के तहत उन्होंने तंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही पहला 100 क्विंटल का टोकन काट लिया। उन्होंने कहा कि ऐप के जरिए तिथि चयन की सुविधा से उन्हें उपार्जन केन्द्र बार-बार नहीं जाना पड़ा और टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।
टोकन के अनुसार जब वे करजी धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, तो समिति कर्मचारियों ने पूरी सहायता प्रदान की। नमी परीक्षण के बाद तत्काल बारदाना उपलब्ध कराया गया और पूरी तौल प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिल रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में बढ़ा सुधार आया है।   योगेन्द्र ने कहा कि इस राशि से वे खेती का विस्तार करने के साथ ही अपना मकान बनाने का कार्य कर पा रहे हैं।
किसान   योगेन्द्र ने धान खरीदी व्यवस्था से पूर्ण संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का आभार माना। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम, सरल और पारदर्शी बन गई है।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

    *प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की* रायपुर. 2 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार रायपुर पहुंचे,3 मई को जनसंख्या असंतुलन एवं समाधान संगोष्ठी में होगे शामिल

    रायपुर, (IMNB NEWS AGENCY)विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आलोक कुमार जी, का आज सुबहा रायपुर आगमन हुवा, श्री आलोक जी कल रविवार शाम 5 बजे, अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज, समता…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण