Ro no D15139/23

धान खरीदी की पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ, ‘तुहर टोकन’ ऐप से आसान हुआ धान विक्रय

किसान करीमन राम ने ऑनलाइन टोकन से बेचा 120 क्विंटल धान

  छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में लागू की गई पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं डिजिटल प्रक्रिया से जिले के किसानों को सहुलियत मिल रहा है। टोकन व्यवस्था से लेकर तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया सरल, सहज और किसान-हितैषी बनाई गई है। अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत फतेहपुर के कृषक   करीमन राम इस व्यवस्था के लाभार्थी किसानों में शामिल हैं।

बंपर उत्पादन और उचित मूल्य से संतुष्टि
कृषक   करीमन राम ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष लगभग साढ़े आठ एकड़ भूमि में उच्च गुणवत्ता की धान की खेती की है। अनुकूल मौसम और समय पर शासकीय सहयोग मिलने से उन्हें लगभग 181 क्विंटल धान का बंपर उत्पादन प्राप्त हुआ। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत प्रथम चरण में 120 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र में विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उपार्जन केन्द्र में धान की नाप-तौल पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ की गई। किसी प्रकार की अव्यवस्था, विलंब या कटौती की शिकायत नहीं हुई। सरकार द्वारा निर्धारित 3100 रुपये प्रति क्विंटल के सर्वाधिक समर्थन मूल्य से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

’तुहंर टोकन’ ऐप के डिजिटल सुविधा से खत्म हुई भागदौड़
किसान श्री करीमन राम ने ‘तुहंर टोकन’ मोबाइल ऐप की विशेष रूप से सराहना करते हुए बताया कि इस डिजिटल सुविधा के माध्यम से उन्होंने घर बैठे ही अपना टोकन ऑनलाइन प्राप्त कर लिया। इससे उन्हें समिति  के चक्कर नहीं लगाना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष टोकन कटाने के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी, लेकिन इस वर्ष यह समस्या समाप्त हो गई है।ऑनलाइन टोकन मिलने के पश्चात वे निर्धारित तिथि एवं समय पर सीधे उपार्जन केन्द्र पहुंचे और आसानी से धान विक्रय किया। इससे किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत हो रही है। डिजिटल व्यवस्था से किसानों में विश्वास बढ़ा है और खरीदी प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनी है।

आय से घरेलू खर्च, शिक्षा और कृषि में हो रहा विस्तार
धान विक्रय से प्राप्त राशि के उपयोग के संबंध में करीमन राम ने बताया कि वे इस आय का उपयोग आगामी फसल की तैयारी, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं खाद की खरीद, कृषि कार्यों में आधुनिक उपकरणों के उपयोग तथा बच्चों की शिक्षा पर कर रहे हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। श्री करीमन राम ने धान खरीदी की सुचारू एवं किसान-हितैषी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में की गई यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए डिजिटल टोकन प्रणाली, पारदर्शी तौल व्यवस्था तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे किसानों को बिना किसी परेशानी के अपनी उपज विक्रय करने का अवसर मिल रहा है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे कृषकों तक पहुंच रहा है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : जितेन्द्र को बिजली बिल से मिली राहत, माइनस 429 आया बिजली बिल

    *घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से हो रही पूरी* रायपुुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का जगदलपुर में शंखनाद

    *महाराष्ट्र और अरुणाचल के धावकों ने बिखेरी स्वर्णिम चमक* रायपुर, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में विशेष रूप से…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले