Ro no D15139/23

धान खरीदी में पारदर्शिता से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी, 25 हजार 971 किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि धान उपार्जन की वर्तमान स्थिति के अनुसार जिले में अब तक कुल 14,76,374 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, वहीं 1,41,310 क्विंटल धान का उठाव संबंधित एजेंसियों द्वारा किया गया है।
जिले में धान विक्रय हेतु कुल 60,329 किसानों का पंजीयन किया गया है, जिनमें से 25,971 किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा चुका है। डिजिटल टोकन व्यवस्था एवं सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से किसानों को बिना किसी असुविधा के धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
धान खरीदी व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के उद्देश्य से रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत 6,159 किसानों द्वारा स्वेच्छा से रकबा समर्पण किया गया है, जिसमें कुल 314.52 हेक्टेयर रकबा समर्पित हुआ है।
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी, उठाव एवं रकबा समर्पण की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि पात्र किसानों को समय पर समर्थन मूल्य का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में धान खरीदी व्यवस्था किसानों के हित में पारदर्शी बनाया जा रहा है। जिसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना

      जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चौत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने कुनकुरी कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए

    जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज  कैम्प कार्यालय बगिया में कुनकुरी विकासखंड के वार्ड सभा कुनकुरी के कबीर आश्रम के सदस्यों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र का…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने