Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में सरल , सुगम और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को मिल रही सुविधा किसान गोविंद ने खरीदी व्यवस्था पर जाहिर की संतुष्टि

जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में लागू पारदर्शी व्यवस्था, टोकन प्रणाली और डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से किसानों के लिए धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम, सरल और आसान हो गई है। समयबद्ध तौलाई, नमी परीक्षण, माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से किसानों को राहत मिल रही है और उन्हें उचित मूल्य का लाभ प्राप्त हो रहा है।

अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटिकरा के किसान श्री गोविंद राम है ने बताया कि उनकी 13 एकड़ भूमि में धान की खेती है। इस वर्ष फसल अच्छी हुई है और वे कुल लगभग 230 क्विंटल धान विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि आज पहली बार 100 क्विंटल धान बेचने आए हैं। उपार्जन केन्द्र में नाप-तौल पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है और किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। समिति के माध्यम से टोकन कटवाने में भी कोई समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का सर्वाधिक मूल्य मिलने से किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। फसल से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-बाड़ी के विस्तार में कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

धान उपार्जन केन्द्रों की पारदर्शी व्यवस्था  किसानों के विश्वास को मजबूत कर रही है, जिससे छत्तीसगढ़ की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिल रही है और किसान उन्नति कर रहे है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…