Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मिल रही है सुविधा कृषक रामाधीन सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

जिले में संचालित धान उपार्जन केन्द्रों में सरल, सुगम और पारदर्शी व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिली है। टोकन प्रणाली, समयबद्ध प्रक्रिया और मूलभूत सुविधाओं के कारण अब धान विक्रय करना आसान हो गया है।

अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत किशुनपुर के निवासी किसान   रामधीन सिंह ने बताया कि इस बार फसल काफी अच्छी हुई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता   शिवचरण सिंह के नाम से धान का कुल रकबा लगभग 86.40 क्विंटल का है।  टोकन काटने की प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है।

किसान रामाधीन सिंह ने बताया कि टोकन के अनुसार जब वे नमनाकला धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे, तो वहां पहुंचते ही गेट पास जारी किया गया, नमी परीक्षण किया गया और तत्काल बारदाना उपलब्ध करा दिया गया। पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण हुई और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
उन्होंने उपार्जन केन्द्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि किसानों के लिए उचित व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं,किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल का सर्वाधिक समर्थन मूल्य दिया जा रहा है, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों एवं सब्जी उत्पादन में कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो रही है।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी व्यवस्था से किसानों में खुशी का माहौल है। सरकार की किसान-हितैषी नीतियों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

  • Related Posts

    कासोली करसाड़ (मेला) मंगलवार को होगा संपन्न

    *दंतेवाड़ा/गीदम (IMNB NEWS AGENCY) दंतेवाड़ा जिले के गीदम ब्लॉक के ग्राम कासोली में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ईरसुंगा, ईरनंगा देव मेला (करसाड़) का आयोजन मंगलवार दिनांक 14.4.2026 को…

    Read more

    39.38 करोड़ से अधिक की लागत से बहुप्रतीक्षित सुतियापाट जलाशय परियोजना का विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन, 17 गाँव के हजारों किसानों को मिलेगा लाभ

    *पंडरिया विधानसभा में विधायक भावना बोहरा ने सिंचाई सुविधा के विस्तार और किसानों की समृद्धि के लिए किया 39.38 करोड़ से अधिक के सुतियापाट जलाशय परियोजना का भूमिपूजन* *17 गाँव…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब