Ro no D15139/23

धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को मिल रही राहत, मैहरानी के किसान निहाल गुप्ता ने की धान खरीदी व्यवस्था की प्रशंसा

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के धान उपार्जन केन्द्रों पर इस बार की सुव्यवस्थित और पारदर्शी व्यवस्था ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लुण्ड्रा ब्लॉक अंतर्गत मैहरानी ग्राम पंचायत के किसान श्री  निहाल गुप्ता ने धान खरीदी व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब धान विक्रय की प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक आसान और सुविधाजनक हो गई है।
श्री गुप्ता 56 क्विंटल धान लेकर ससौली धान उपार्जन केन्द्र पहुँचे थे। उन्होंने बताया कि उनका कुल रकबा 112 क्विंटल का है और समिति से पहला टोकन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। टोकन कटने के बाद केंद्र पहुँचते ही नमी परीक्षण, गुणवत्ता जाँच और बारदाना उपलब्धता की प्रक्रिया तेजी से और सुचारू रूप से पूरी कर ली गई।
उन्होंने कहा कि धान तौलाई पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जा रही है और केंद्र में कर्मचारियों द्वारा किसानों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इससे किसानों का भरोसा धान खरीदी व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का सर्वाधिक मूल्य मिलने से कृषि परिवारों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। श्री गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय किसानों के हित में महत्वपूर्ण है और इससे उनकी आमदनी में लाभ हो रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुव्यवस्थित प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिससे किसानों के बीच धान विक्रय को लेकर उत्साह है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार