Ro no D15139/23

धान का सही दाम मिलने पर खुशहाल हुए किसान 

समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से रूपेश कुमार की शादी और घर बनाने की इच्छा होगी पूरी

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदने के फैसले से किसानों में खुशी की लहर है। प्रदेशभर के उपार्जन केंद्रों में किसानों के चेहरे पर संतोष और उत्साह झलक रहा है।

जीपीएम जिले के गौरेला विकासखण्ड के ग्राम नेवसा नवापारा के युवा किसान रूपेश कुमार राठौर इस बदलाव के प्रतीक बन गए हैं। रूपेश ने इस वर्ष 7 एकड़ खेत में धान की फसल तैयार की और धनौली उपार्जन केंद्र में 80 क्विंटल धान विक्रय के लिए लाए हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं टोकन प्राप्त कर उन्हें आसानी से धान बेचने का अवसर मिला।

रूपेश कुमार ने कहा, “सरकार द्वारा समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त राशि देने से आमदनी में अच्छा इजाफा हुआ है। अब हम अपनी मेहनत का सही मूल्य पा रहे हैं।” उन्होंने बताया कि इस आमदनी से वे अपने और अपने भाई के विवाह का खर्च वहन करेंगे और यदि धन बचा तो घर निर्माण का सपना भी पूरा करेंगे।

किसानों की सुविधा के लिए शुरू की गई डिजिटल टोकन व्यवस्था की रूपेश ने विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि मोबाइल ऐप से धान विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस निर्णय से किसानों का आत्मविश्वास और उम्मीद दोनों बढ़े हैं।

  • Related Posts

    आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम एक-एक मेडल के साथ बना रहे हैं अपनी पहचान

      खेलो इंडिया एथलीट बाबूलाल हेम्ब्रम झारखंड के केरिबांदा गांव से आते हैं *2024 में 49 किग्रा वर्ग में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं, साथ…

    Read more

    आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम

        रायपुर, 28 मार्च 2026/ सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी