Ro no D15139/23

सरकार की पारदर्शी व्यवस्था से बढ़ा किसानों का भरोसा

धान विक्रय में चौकी के किसान आगे, 6 हजार 108 किसानों ने किया धान विक्रय

राज्य सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया, सुदृढ़ व्यवस्थाओं और किसान हितैषी नीतियों के चलते जिले में किसानों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। सुचारु टोकन प्रणाली, केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं और समय पर भुगतान की व्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में किसान समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंडवार धान विक्रय के आंकड़ों पर नजर डाले तो चौकी विकासखंड के किसान सबसे आगे नजर आ रहे हैं, जबकि मानपुर विकासखंड अपेक्षाकृत पीछे है।
खाद्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चौकी विकासखंड से अब तक 6 हजार 108 किसानों ने धान विक्रय किया है, जिनसे कुल 2,84,049 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। यह जिले में सर्वाधिक है। इसी प्रकार मानपुर विकासखंड में अब तक 3 हजार 132 किसानों द्वारा 1,86,271 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। वहीं मोहला विकासखंड में 4376 किसानों ने धान विक्रय किया है और कुल 2,11,845 क्विंटल धान की खरीदी दर्ज की गई है। आगामी दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है।
विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था सुव्यवस्थित है। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र किसान को समर्थन मूल्य का लाभ मिले और धान खरीदी का कार्य समय-सीमा में पूर्ण किया जा सके। सरकार की किसान हितैषी सोच और पारदर्शी प्रणाली के परिणामस्वरूप जिले में धान विक्रय सुचारु रूप से जारी है, जिसमें चौकी विकासखंड अग्रणी बना हुआ हैं आने वाले दिनों में मोहला एवं मानपुर के किसानों द्वारा धान विक्रय में तेजी आने की संभावना हैं।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल