Ro no D15139/23

किसानों का बढ़ा भरोसा, धान खरीदी की सुगम और सुव्यवस्थित व्यवस्था ने दी राहत

रायपुर. 19 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सुगम व्यवस्था ने इस वर्ष किसानों को नई सहजता और भरोसे का अनुभव कराया है। धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था से बेमेतरा जिले के किसान संतुष्ट हैं। आधुनिक तकनीक, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और अधिकारियों की नियमित निगरानी ने खरीदी को पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी बनाया है।

बेमेतरा के ग्राम कुम्ही के किसान श्री मीनेश देवांगन ने इस बार 163 क्विंटल धान बेचा है। वे बताते हैं कि खरीदी केंद्र पर पहुँचने से लेकर तौल तक की पूरी प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूरी हुई। ऑनलाइन टोकन मिलने से भीड़ और लंबे इंतजार की समस्या समाप्त हो गई। यह काफी राहत देने वाला था।

मीनेश बताते हैं कि इस बार खरीदी केंद्र की व्यवस्था अच्छी थी। तौल समय पर हुई, कर्मचारियों ने पूरा सहयोग दिया और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं रही। भुगतान भी समय पर मिलने की उम्मीद है, जिससे आगामी फसलों की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी।

धान खरीदी केंद्र पर मौजूद अन्य किसानों ने भी बताया कि इस वर्ष खरीदी के इंतजाम पहले से ज्यादा सहज, पारदर्शी और किसान-केंद्रित रहा। तौल मशीनों की नियमित जांच, डिजिटल रिकॉर्ड और अधिकारियों की सतत मौजूदगी ने किसानों में भरोसा और मजबूत किया है।

खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट मीनेश ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और बेमेतरा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने वास्तव में किसानों के लिए धान बेचने की प्रक्रिया को आसान और भरोसेमंद बनाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी सरल और पारदर्शी व्यवस्था भविष्य में भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….