Ro no D15139/23

अच्छी उपज की मंगल कामना के साथ किसान कृषि कार्य में जुटे किसान

– खेती-किसानी के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज मिलने पर किसानों में प्रसन्नता
– रामकुमार एवं रूपेन्द्र ने खाद मिलने पर संतुष्टि जाहिर की
– किसान भूषण एवं रूपलाल के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना बनी मददगार
राजनांदगांव 04 जुलाई 2025। बारिश के साथ ही जिले में खेती-किसानी का कार्य जोरों पर है। अच्छी उपज की मंगल कामना के साथ किसान कृषि कार्य में जुट गए है। शासन की कृषक हितकारी योजनाएं उनके जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि ला रही है। सरकार द्वारा धान के साथ ही कृषक उन्नति योजना का दायरा बढ़ाते हुए धान की फसल के साथ ही अब दलहन-तिलहन और मक्का की फसल लगाने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा। किसान सहकारी समितियों से खाद-बीज ले रहे है। जिले में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। राजनांदगांव विकासखंड के नया ढाबा वार्ड क्रमांक 4 के किसान श्री रामकुमार साहू ने बताया कि उनके पास 2.68 एकड़ जमीन है और वे धान, सरसों, मसूर, चना की खेती कर रहे है। सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और उन्होंने 3 बोरी यूरिया, 1 बोरी पोटाश एवं आर्गेनिक फार्मिंग के लिए खाद खरीदा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित का ध्यान रख रही है और कृषक उन्नति योजना से किसानों को बहुत लाभ मिल रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोहड़ के किसान श्री रूपेन्द्र साहू ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ भूमि है, जिसमें वह मुख्यत: धान की फसल लेते है। उन्होंने सहकारी समिति से 2 बोरी यूरिया, 1 बोरी राखड़, 1 बोरी पोटाश रासायनिक खाद की खरीदी की है। उन्होंने बताया कि बोआई के लिए पर्याप्त वर्षा हो रही है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगाही के किसान श्री अशोक कुमार साहू के पास 1.5 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने बताया कि वर्षा होते ही वह कृषि कार्य में जुट गए है। खेती के लिए सहकारी समिति से 3 बोरी यूरिया, 1 बोरी पोटाश, 1 बोरी राखड़ खरीदा है।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगाही के किसान श्री भूषण साहू ने बताया कि उन्होंने सहकारी समिति में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसान के्रडिट कार्ड योजना के तहत उन्होंने शून्य प्रतिशत दर पर खेती-किसानी के लिए 47 हजार रूपए ऋण लिया है। जिससे उन्हें बहुत मदद मिल रही है। उन्होंने द्वारा सरकार द्वारा किसानों से कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो सराहनीय है। सहकारी समिति खाद खरीदने आए ग्राम बरगाही के किसान श्री रूपलाल साहू ने कहा कि आज उन्होंने 2 बोरी यूरिया, 1 सुपर फास्फेट खरीदा है। पर्याप्त मात्रा में खाद मिल रहा है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उन्होंने शून्य प्रतिशत दर पर 20 हजार रूपए की राशि ऋण ली है। जिससे खेती-किसानी के कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं हो रही है। किसान क्रेडिट कार्ड होने से सेठ-साहूकार से कर्ज नहीं लेना पड़ता। सरकार की इस मदद से बहुत आसानी हुई।

  • Related Posts

    शिक्षा की गुणवत्ता एवं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए टीम भावना से करें कार्य : कलेक्टर

    – कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश*   राजनांदगांव 20 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेंद्र यादव ने आज बसंतपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय…

    Read more

    स्वामित्व कार्ड ग्रामीणों के आत्मसम्मान एवं आत्मनिर्भरता की चाबी : विधानसभा अध्यक्ष

    विधानसभा अध्यक्ष स्वामित्व योजनांतर्गत स्वामित्व पट्टा वितरण कार्यक्रम में हुए शामिल*   *- स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक का कानूनी प्रमाण*   *- विधानसभा अध्यक्ष ने 150…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात